मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, लेजेंडरी कंपोजर की बेटी का हुआ निधन
मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, लेजेंडरी कंपोजर की बेटी का हुआ निधन
Share:

म्यूजिक जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। लेजेंडरी सिंगर एवं म्यूजिक कंपोजर इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी का देहांत हो गया है। पेशे से भवतारिणी प्लैबक सिंगर थीं। 25 जनवरी को कैंसर के कारण उनकी मौत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भवतारिणी अपने लिवर कैंसर का उपचार कराने श्रीलंका गई थीं। 25 जनवरी को शाम 5 बजे श्रीलंका में उन्होंने आखिरी सांस ली। आज उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई लाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। भवतारिनी अपने पीछे पति को अकेला छोड़ गई हैं। वो 47 वर्ष की थीं। भवतारिनी के निधन की अचानक खबर सुनकर प्रशंसक दुखी हो गए हैं। हर कोई गायक को नम आंखों से विदाई दे रहा है।

भवतारिणी म्यूजिक जगत में बहुत लोकप्रिय रही थीं। वो इलैयाराजा की बेटी एवं कार्तिक राजा-युवान शंकर राजा की बहन थीं। भवतारिणी ने फिल्म भारती के तमिल सॉन्ग Mayil Pola Ponnu Onnu के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। वो प्लेबैक सिंगर होने के साथ म्यूजिक कंपोजर भी थीं। बीते 6 माहों से उनका लिवर कैंसर का उपचार चल रहा था। हाल ही में उन्हें बेहतर उपचार के लिए श्रीलंका ले जाया गया था, किन्तु वहां के प्राइवेट हॉस्पिटल में सिंगर ने अपना दम तोड़ दिया।

सिंगर गायक ने Raasaiya गाने से अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पिता इलैयाराजा एवं भाई कार्तिक-युवान के लिए कई गाने गाए थे। 2002 में वो रेवती की फिल्म Mitr, My Friend के लिए म्यूजिक कंपोजर बनी थीं। उनका अंतिम म्यूजिक एलबम मलायलम फिल्म Maayanadhi के लिए था। भवतारिणी ने कई तमिल गाने गाए थे। वो आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं। किन्तु अपने बेहतरीन गीतों की बदौलत हमेशा प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

एक्ट्रेसेज की अच्छी सेहत का राज है घी-कॉफी, ऐसे करें सेवन

पाना चाहती है कियारा आडवाणी जैसी फिटनेस, तो अपनाएं एक्ट्रेस का ये डाइट

‘शाहरुख खान बहुत तेज और चालाक हैं…’, 'भाभी जी घर पर हैं' की गौरी मेम ने एक्टर को लेकर किया बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -