मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, हैरी पॉटर के मशहूर 'प्रोफेसर डंबलडोर' का हुआ निधन
मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, हैरी पॉटर के मशहूर 'प्रोफेसर डंबलडोर' का हुआ निधन
Share:

हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म फ्रैंचाइजी हैरी पॉटर के प्रशंसकों के लिए दुखद खबर आई है। इन फिल्मों में प्रोफेसर डंबलडोर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता माइकल गैम्बन का निधन हो गया है। वो 82 वर्ष के थे। माइकल की पत्नी लेडी गैम्बन और उनके बेटे फर्गस ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है। इस बयान में बताया गया है कि माइकल गैम्बन के निधन से उनका परिवार टूट गया है।

अभिनेता माइकल गैम्बन की पब्लिसिस्ट क्लेयर डोब्स ने बयान जारी किया। इसमें लेडी एवं फर्गस की ओर से लिखा गया है, 'हमें ये बताते हुए बेहद दर्द महसूस हो रहा है कि सिर माइकल गैम्बन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। एक प्यारे पिता और पति रहे माइकल का निधन हॉस्पिटल में हुआ। उनके साथ उनकी पत्नी एन और बेटा फर्गस थे। उनका देहांत निमोनिया के चलते 82 वर्ष की आयु में हुआ। हम सभी आपसे आग्रह करते हैं कि इस दर्दभरे वक़्त में हमें प्राइवसी दे। आप सभी के सपोर्ट और प्यार भरे मैसेज का शुक्रिया।' माइकल गैम्बन को प्यार से 'द ग्रेट गैम्बन' बुलाया जाता था। अभिनेता राल्फ रिचर्डसन ने उन्हें ये नाम दिया था। हॉलीवुड फिल्मों से पहले माइकल गैम्बन थिएटर में काम किया करते थे। उनके नाटक बहुत शानदार होते थे, जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिले। 15 वर्ष की आयु में माइकल ने स्कूल छोड़ दिया था। अपने साथी एक्टर्स की भांति उन्होंने किसी भी ड्रामा स्कूल में ट्रेनिंग नहीं ली थी। वो आरभिंक दिनों में छोटे प्रोडक्शन काम किया करते थे। यहीं से उन्होंने एक्टिंग सीखी तथा अपने टैलेंट को पोलिश किया था। 

गैम्बन का जन्म 1940 में आयरलैंड के डबलिन में हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के चलते उनके पिता परिवार सहित लंदन आए तथा यहां पुलिसवाले की नौकरी उन्हें मिली। 16 साल की आयु में माइकल गैम्बन ने विकर्स आर्मस्ट्रॉन्ग फैक्ट्री में इंजीनियरिंग अप्रेंटिसशिप में काम करना आरम्भ किया था। थिएटर में उन्होंने सेट बिल्डर के रूप में काम आरम्भ किया था। तत्पश्चात, उन्हें स्टेज पर छोटे रोल्स मिलने लगे। 1965 में आई फिल्म 'ओथेलो' से उन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू किया था। 22 वर्ष की आयु तक उन्हें फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स मिलने लगे थे। माइकल गैम्बन का यूं अचानक जाना प्रशंसक और हॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़ा झटका है। इस दुनिया में उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। 

जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने खोली रणबीर कपूर की पोल, सबके सामने खोला ये बड़ा राज

रिलीज हुआ 'एनिमल' का टीजर, रणबीर कपूर को देख उड़ जाएंगे आपके होश

एक्टर को डेट कर रही है अमिताभ की नातिन! दुल्हन बनने को तैयार, खुद शादी को लेकर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -