'पीएम मोदी सच्चे देशभक्त, वो भारत को आगे बढ़ाने में सक्षम..', तारीफ में बहुत कुछ बोले पुतिन
'पीएम मोदी सच्चे देशभक्त, वो भारत को आगे बढ़ाने में सक्षम..', तारीफ में बहुत कुछ बोले पुतिन
Share:

मॉस्को:  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (27 अक्टूबर) को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी सच्चे देशभक्त हैं। पुतिन ने भारत की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि औपनिवेशिक स्वतंत्रता के बाद भारत ने काफी प्रगति की है। मॉस्को में वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं सालाना बैठक में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह एक सच्चे देशभक्त हैं और अपने देश की स्वतंत्र सोच को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं।

पुतिन ने भारत और रूस के संबंधों को बहुआयामी बताते हुए कहा कि भारत की एक स्वतंत्र विदेश नीति रही है और उसके रूस के साथ हमेशा से ही विशेष संबंध रहे हैं। पुतिन ने कहा कि दशकों से भारत और रूस के बीच खास संबंध विकसित हुए हैं। दोनों देशों के बीच कोई भी मुद्दा बचा हुआ नहीं है। पुतिन ने आगे कहा कि, 'भारत ने ब्रिटेन के उपनिवेश से आधुनिक राज्य बनने के बीच जोरदार प्रगति की है। इसने ऐसे विकास किए हैं जो भारत को सम्मान और प्रशंसा का पात्र बनाते हैं।' पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए पुतिन ने कहा कि, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते कुछ वर्षों में भारत में बहुत कुछ किया गया है। स्वाभाविक रूप से वह एक सच्चे देशभक्त हैं। मेक इन इंडिया के लिए उनका विचार आर्थिक और नैतिक दोनों रूप से अहमियत रखता है।'

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि, ‘भविष्य भारत का है। इसे सबसे बड़ा लोकतंत्र होने पर गर्व हो सकता है। हमारे बीच घनिष्ठ संबंध हैं।’ भारत के विकास को ब्रिटिश उपनिवेश से आधुनिक राज्य तक की यात्रा को जबरदस्त बताते हुए पुतिन ने कहा कि तक़रीबन 1.5 बिलियन लोग और निश्चित विकास परिणाम भारत के सम्मान और तारीफ का पात्र बनाते हैं। पुतिन ने रक्षा साझेदारी और बढ़ते व्यापारिक संबंधों का भी उल्लेख किया। पुतिन ने आगे कहा कि, 'हमारे बीच व्यापार में काफी वृद्धि हुई है। पीएम मोदी ने मुझसे भारत के लिए उर्वरकों की सप्लाई बढ़ाने के लिए कहा और इसमें 7.6 गुना की बढ़ोतरी हुई है। कृषि से जुड़ा व्यापार करीब दोगुना हो गया है।'

सेक्स डॉल लेकर मंदिर में पहुंच गया शख्स, फिर सबके सामने करने लगा ऐसा काम कि मच गया बवाल

Twitter से निकाले जाने पर भी अरबपति बनाएंगे पराग अग्रवाल, जानिए कैसे ?

संयुक्त राष्ट्र में जल्द सुनाई देगी 'हिन्दी' की गूँज, जानें मोदी सरकार का प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -