यूक्रेन के 4 इलाकों पर कल कब्ज़ा कर लेगा रूस.., पुतिन का ऐलान
यूक्रेन के 4 इलाकों पर कल कब्ज़ा कर लेगा रूस.., पुतिन का ऐलान
Share:

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि, उनकी सेना 30 सितंबर को यूक्रेन के चार इलाकों पर औपचारिक कब्जा कर लेगी। साथ ही वो समझौते पर दस्तखत करेंगे। बताया जा रहा है कि कल ही यहां रूस की तरफ से प्रशासकों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। क्रेमलिन के हवाले से रूसी मीडिया ने कहा है कि मास्को में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और पुतिन ऐतिहासिक भाषण के बाद आधिकारिक तौर पर यूक्रेनी इलाकों पर कब्जा लेंगे।

रूसी सरकार के स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी टैस ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से बताया है कि रूसी संघ में समझौतों पर दस्तखत करने का समारोह शुक्रवार को दोपहर 3 बजे (मास्को के समयानुसार) पर आयोजित किया जाएगा। पेसकोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर समारोह का नेतृत्व करेंगे, जिसके बाद ऐतिहासिक प्रमुख भाषण देकर यूक्रेन के कब्जा वाले इलाकों में प्रशासकों की नियुक्ति भी कर सकते हैं।

बता दें कि, इससे पहले क्रेमलिन ने दावा करते हुए कहा था कि यूक्रेन के कब्जा वाले क्षेत्रों डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन में जनमत संग्रह में 99 फीसदी लोगों ने रूस के समर्थन में मतदान किया था। हालांकि, इससे विपरीत यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने यूक्रेनी इलाकों में जनमत संग्रह की निंदा की थी। 

वार PFI पर और दर्द पाकिस्तान को, आखिर क्या है दोनों का कनेक्शन ?

ईरान से अफगानिस्तान तक पहुंचा हिजाब विरोधी आंदोलन. सड़कों पर उतरी मुस्लिम महिलाएं

जिस 'बिशप' को मिला शांति का नोबेल प्राइज, वह करता था छोटे-छोटे लड़कों का बलात्कार - रिपोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -