रुस जल्द वापस बुलाएगा सीरिया से अपनी सेना
रुस जल्द वापस बुलाएगा सीरिया से अपनी सेना
Share:

क्रेमलिन : आखिराकार रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सीरिया से अपने सैनिकों को वापस आने के आदेश दे दिए है। 5 माह पहले रुस ने सीरिया में मिलिट्री ऑपरेशन शुरु किया था। हांलाकि इससे कई लोगों को हैरानी भी हो रही है। पुतिन ने इससे पहले रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री से घंटो बात की। मंगलवार से वापसी शुरु होगी।

कहा जा रहा है कि रुस सीरिया में शांति बहाल करने के प्रयास करता रहेगा। रुस की आर्मी वहां बनी रहेगी औऱ वहां से उन्हें धीरे-धीरे निकाला जाएगा। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को पुतिन ने खुद फोन करके इस संबंध में जानकारी दी। पुतिन ने कहा कि हमारी सरकार ने शांति बहाल के लिए जो करना था, वो कर दिया।

जिनेवा में सोमवार को सीरिया सरकार और विद्रोहियों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके कुछ घंटे बाद ही पुतिन ने फौज वापसी का एलान कर दिया। रूस के डिफेंस एक्सपर्ट पॉवेल फेलजेनहाउर का मानना है कि पुतिन ने फौज वापसी का कदम वेस्टर्न कंट्रीज से समझौते के तहत उठाया है।

पॉवेल के मुताबिक, पुतिन अपने दोस्त असद को अकेला नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन ये भी सही है कि वो अमेरिका और उसके सहयोगियों से ज्यादा टकराव नहीं चाहते। इसलिए हम पुतिन के कदम को कम्प्रोमाइज कह सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -