रूस के VETO पॉवर के आगे हारा अमेरिका, 11 देश साथ आकर भी कुछ न कर सके
रूस के VETO पॉवर के आगे हारा अमेरिका, 11 देश साथ आकर भी कुछ न कर सके
Share:

वाशिंगटन: रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है, जिसमें यूक्रेन में उसके मिलिट्री ऑपरेशन की निंदा की गई। इस प्रस्ताव में रूसी सेना को यूक्रेन से फ़ौरन निकलने की माँग भी शामिल थी। यह प्रस्ताव अमेरिका द्वारा लाया गया था। इस प्रस्ताव के पक्ष में कुल 11 सदस्यों ने मतदान दिया था। इस मतदान में भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात गैरमौजूद रहे। यह प्रस्ताव शुक्रवार (25 फरवरी 2022) को लाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के साथ अल्बानिया ने भी इस प्रस्ताव को साझे तौर पर पारित करवाने की कोशिश की। प्रस्ताव में रूस द्वारा युद्ध विराम के साथ डोनेत्स्क (Donetsk) और लुहांस्क (Luhansk) पर रूस द्वारा अपने फैसले को निरस्त करना शामिल था। रूस ने इस प्रस्ताव को वीटो (VETO) कर दिया, मतलब अस्वीकार कर दिया। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र (UN) के 5 स्थाई सदस्य देशों में रूस भी शामिल है। स्थाई देशों में से हर देश को भी किसी प्रस्ताव को VETO करने का अधिकार मिला हुआ है। हालांकि, अमेरिका और उसके सहयोगी मुल्कों ने रूस को ऐसा करने पर दुनिया भर में अलग-थलग पड़ जाने की चेतावनी दी है।

अमेरिकी प्रस्ताव के पक्ष में अल्बानिया, इंग्लैंड, फ्रांस, आयरलैंड, नॉर्वे, गाबोन, मैक्सिको, ब्राजील, घाना और केन्या ने मतदान किया। भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात वोटिंग से दूर रहे। इन तीनों ही देशों ने मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की बात कही। अमेरिका अब इस मामले को संयुक्त राष्ट्र आम सभा (UNGA) में उठा सकता है। बता दें कि यहाँ लाए गए प्रस्ताव को VETO नहीं किया जा सकता। लेकिन, जनरल एसेम्बली में पारित प्रस्ताव को लेकर सदस्य देशों पर कोई बाध्यता भी नहीं होती है।

'मुझे ऑफर नहीं, हथियार दो..', रूसी हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकराई अमेरिका की पेशकश

रूस को झटका: फुटबॉल मैदान पर रूस को लेकर हुआ विरोध

1917 से लेकर पाथ्स ऑफ ग्लोरी तक आपका दिल दहला देगी वर्ल्ड वॉर पर बनी ये फिल्मे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -