प्यार के लिए रूबीना से बनी 'रक्षा', बोली- 'हिन्दू धर्म में महिलाओं का बहुत सम्मान है'
प्यार के लिए रूबीना से बनी 'रक्षा', बोली- 'हिन्दू धर्म में महिलाओं का बहुत सम्मान है'
Share:

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में महादेवगढ़ शिव मंदिर में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से मंदिर में शादी की तथा हिन्दू धर्म भी अपनाया। रूबीना नाम की यह युवती अब 'रक्षा' बन गई है। युवक-युवती दोनों बुरहानपुर के रहने वाले हैं तथा खंडवा आकर उन्होंने यह शादी की है। रक्षा बनी रूबीना का कहना है कि उसे बचपन से ही हिन्दू धर्म आकर्षित करता थ। इस धर्म में महिलाओं का बहुत सम्मान है। उसे सभी हिंदू त्योहार भी अच्छे लगते हैं। 

दरअसल, बुरहानपुर के रहने वाले प्रतीक सोलंकी एवं वहीं की ही रहने वाली रूबीना के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रूबीना प्रतीक से शादी करना चाहती थी। प्रतीक का परिवार बेटे की मुस्लिम युवती से शादी कराने को राजी थी, मगर रूबीना के परिवार वाले राजी नहीं हुए थे। रूबीना एवं प्रतीक खंडवा पहुंचे। यहां आकर महावदेवगढ़ शिव मंदिर आए। यहां पर दोनों की शादी हुई। इस विवाह में प्रतीक का परिवार सम्मिलित हुआ, मगर रूबीना के परिवार से कोई भी सम्मिलित नहीं हुआ। शादी से पहले रूबीना ने हिन्दू धर्म अपनाया। उसका नाम रूबीना से रक्षा रखा गया। तत्पश्चात, सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। 

रूबीना ने कहा, ''मैं प्रतीक के साथ बहुत वक़्त से रिलेशनशिप में थी तथा शादी करना चाहती थी। उसे हिन्दू धर्म पसंद है, क्योंकि इस धर्म में महिलाओं का बहुत सम्मान होता है। मुझे हिंदू रीति-रिवाज पसंद हैं और सारे त्योहार भी काफी पसंद हैं।'' महादेवगढ़ शिव मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि रूबीना नाम की मुस्लिम लड़की ने हिन्दू धर्म अपना अपने प्रेमी से मंदिर में शादी की है। अब उसका नाम रक्षा हो गया है। उसका कहना है कि वह बचपन से ही सनातन धर्म से प्रभावित है।

फैक्ट्री में पानी समझकर तेजाब पी गई युवती, हुआ ये हाल

RIMS में ठप हुई डॉक्टर्स की पढ़ाई-लिखाई, जानिए क्या है मामला?

बिहार में बेखौफ अपराधी! देर रात वकील के घर में घुसकर की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 2 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -