RSS की यूनिफार्म में हुआ बड़ा बदलाव
RSS की यूनिफार्म में हुआ बड़ा बदलाव
Share:

नागौर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आखिरकार अपने गणवेश में बदलाव कर ही दिया गया। उसके अंतर्गत आरएसएस स्वयंसेवक अब फुल पेंट जरूर पहनेंगे। पेंट का रंग भूरा होगा। इस मामले में भैयाजी जोशी द्वारा कहा गया कि इसके चुने जाने के पीछे किसी तरह का कारण नहीं है। दूसरी ओर यह भी कहा गया कि महज नेकर ही संघ की पहचान नहीं है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाहक सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि आरएसएस के निर्णय लचीले भी होते हैं। हमारा रवैया अडि़यल नहीं होता है। भैयाजी जोशी ने आरक्षण के मसले पर उपस्थितों से कहा कि संपन्न वर्ग को इसकी मांग नहीं करना होगी। यही नहीं जातीय आधार पर आरक्षण सही है मगर भैयाजी द्वारा यह भी माना गया कि योग्य लोगों को आरक्षण दिया जाना चाहिए।

यही नहीं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के मसले पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए भैयाजी जोशी द्वारा यह कहा गया कि इस मामले में कानून अपना कार्य करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज पर खुशी जताई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -