मंत्रालय पर खर्च हुए 567 करोड़, PM ने की व्यय कम करने की कोशिश
मंत्रालय पर खर्च हुए 567 करोड़, PM ने की व्यय कम करने की कोशिश
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों को लेकर रोचक जानकारी सामने आई है। इस दौरान यह जानकारी मिली है कि विदेश दौरे पर वित्तीय वर्ष 2015 से 2016 के दौरान 567 करोड़ रूपए का व्यय किया गया। बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष का खर्च करीब 80 प्रतिशत अधिक है। मिली जानकारी के अनुसार यह जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर अनुमानित खर्च करीब 269 करोड़ रूपए था, मगर वास्तव में यह खर्च करीब दुगना हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यूपीए-2 के तहत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके अन्य मंत्रियों के पर पांच साल में 1500 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-2017 के बीच किए गए इस खर्चे को और भी कम करना चाहते हैं वे चाहते हैं उनकी यात्राऐं बेहद कम खर्चीली हों जिसे कि इकोनाॅमिक माना जा सकता है।

इस तरह के व्यय में एयरक्राफ्ट का खर्चा भी है। उल्लेखनीय है कि यूपीए के कार्यकाल में 75 मंत्री थे जबकि वर्तमान मंत्रिमंडल में 64 मंत्री बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अब विभिन्न भत्तों पर 10.20 करोड़ रूपए वार्षिक का खर्चा होना बताया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -