PM मोदी के ठहरने पर हुआ 31 लाख का व्यय
PM मोदी के ठहरने पर हुआ 31 लाख का व्यय
Share:

अहमदाबाद : गुजरात कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए टेंट पर 31 लाख रूपए व्यय हो गए हैं। प्रधानमंत्री के ठहरने के इंतज़ाम पर इतना व्यय किया गया। कच्छ के रण में धोरडो में इस तरह के टेंट का निर्माण देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के ही साथ सम्मेलन के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूकने के लिए प्रबंध किया गया।

खुफिया सूत्रों द्वारा यह बात कही गई कि पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का प्रारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थित में हुआ। इस आयोजन में काफी खर्च उठाना पड़ा। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी द्वारा आरोप लगाया गया है। आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों द्वारा कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को प्रधान सेवक बताते हैं मगर अनुचित खर्च होता है तो उसे रोकते नहीं है।

उस ओर उनका ध्यान नहीं है। उनके लिए विशेष तरह के टेंट का निर्माण किया गया। अपने एक बयान में कांग्रेस नेता जयसिंह परमार ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जो टेंट तैयार किया गया है। उसके निर्माण में करीब 31 लाख रूपए खर्च हो गए लेकिन इस बारे में विचार करने वाला तक कोई नहीं है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -