चोरी के संदेह में RPF के जवानों ने की मजदूर की हत्या
चोरी के संदेह में RPF के जवानों ने की मजदूर की हत्या
Share:

पटना : बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में चोर के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हत्या का आरोप रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों पर लगाया गया है। जक्कनपुर के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पटना जंक्शन के करबिगहिया इलाके में गुरुवार देर रात आरपीएफ के जवानों को दो मजदूर घूमते हुए मिले। जवानों को मजदूरों पर चोर होने का संदेह हुआ। जवानों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों मजदूरों ने प्रतिकार भी किया। इस दौरान पिटाई के क्रम में रामप्रीत यादव की घटनाथल पर ही मौत हो गई।

आरोप है कि आरपीएफ के जवान रामप्रीत का शव मीठापर पुल के पास फेंक कर फरार हो गए। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व स्थानीय रेलवे क्वोर्टर में चोरी की घटना घटी थी। सदर पुलिस उपाधीक्षक रमाकांत ने बताया कि घायल मजदूर को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

आरोपी आरपीएफ के दो जवानों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतक करबिगहिया क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -