रिश्तेदार के काटने से सड़ा पैर, मरते मरते बची शख्स की जान
रिश्तेदार के काटने से सड़ा पैर, मरते मरते बची शख्स की जान
Share:

अमेरिका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक शख्स को उसके रिश्तेदार ने जांघ पर काट लिया। परिणाम ये रहा कि उसका पैर सड़ने लगा। पैर का बड़ा हिस्सा काटना पड़ा। जान भी जाते-जाते बची। ये घटना अमेरिका के फ्लोरिडा की है। जहां पर 52 वर्षीय डॉनी एडम्स अपने जांघ पर सिक्के के आकार में लगे घाव का उपचार कराने हॉस्पिटल पहुंचे। इमरजेंसी में भर्ती हो गए। 

वहां उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि घरेलू लड़ाई के चलते उनके रिश्तेदार ने उन्हें जांघ पर काट लिया था। चिकित्सकों को लगा कि मामूली इंफेक्शन का केस है। टिटनेस का इंजेक्शन लगाया। एंटीबायोटिक्स दीं तथा उन्हें चिकित्सालय से वापस भेज दिया। किन्तु कुछ दिनों में डॉनी की हालत खराब होने लगी। जांघ लाल होती जा रही थी। सूज गई थी। छूने पर दर्द भी था। डॉनी वापस एचसीए फ्लोरिडा हेल्थकेयर गए। उनकी तहकीकात आरम्भ की गई। उनका उपचार करने वाले चिकित्सक फ्रिट्ज बिंक ने बताया कि जांघ का रंग नारंगी होता जा रहा था। डॉनी को उस जगह और उसके आसपास दर्द और गर्मी महसूस हो रही थी।  

तत्पश्चात, उनकी सर्जरी करने की तैयारी की गई। 19 फरवरी 2023 को सर्जरी हुई। कुछ दिनों पश्चात् दूसरी सर्जरी हुई। मार्च के दूसरे सप्ताह में चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिया गया। किन्तु बीमारी ठीक होती नहीं नजर आ रही थी। उन्हें मांस खाने वाले बैक्टीरिया का इंफेक्शन हो गया था। इसे नेक्रोटाइजिंग फासिसाइटिस बोलते हैं। यह ऐसा बैक्टीरिया है जो पूरे शरीर को आहिस्ता-आहिस्ता खा सकता है। मांस खाने वाला बैक्टीरिया पानी, गंदगी या लार में पाया जा सकता है। आमतौर पर बैक्टीरिया शरीर के किसी हिस्से में कटने, खरोंचने, जलने, कीड़े के काटने या खुले घाव के माध्यम से पहुंचते हैं। 

नाकामुरा बने नॉर्वे शतरंज के विनर, इस खिलाड़ी को दी मात

'मोदी इन राष्ट्र, शिंदे इन महाराष्ट्र' पर छिड़ी सियासी जंग, राउत बोले- 'मोदी-शाह की शिवसेना बन गई है'

107 दिन में ही मांझी का U-टर्न, इस कारण संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -