रोहिंग्या मुसलमान बना रहे हिंदूओं को निशाना
रोहिंग्या मुसलमान बना रहे हिंदूओं को निशाना
Share:

ढाका। बांग्लादेश में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर स्थिति चिंताजनक हो गई है। हालात ये हैं कि म्यांमार में उपजी हिंसा के कारण यहाॅं से बांग्लादेश की ओर पलायन कर गए, रोहिंग्या मुसलमान, रोहिंग्या हिंदूओं को निशाना बना रहे हैं। यहाॅं बड़े पैमाने पर शरणार्थी कैंप्स में रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं मगर ये अराजकता पर उतर आए हैं। अब ये लोग हिंदू महिलाओं की माॅंग का सिंदूर मिटा रहे हैं, ये रोहिंग्या मुसलमान हिंदू महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।

यहाॅं रहने वाली रोहिंग्या हिंदू महिलाओं को यातनाऐं सहन करना पड़ रही हैं। उन्हें कहा जा रहा है कि, वे दिन में 5 बार नमाज़ पढ़ें। इस मामले में म्यांमार की सेना ने कहा कि, रखाइन में रोहिंग्या मुसलमानों ने 45 हिंदुओं की हत्या कर दी है, जिनकी सामूहिक कब्र मिली है। 25 अगस्त को भड़की हिंसा में करीब 100 से ज्यादा हिंदू लापता हो गए थे। माना जा रहा है कि ये इन्हीं हिंदुओं की कब्र हैं। इसके अलावा इस हिंसा में 30 हजार हिंदू और बौद्ध बेघर हुए हैं।

धर्मपरिवर्तन की शिकार हुई महिला रबिया ने कहा कि, उसके पति को नकाबपोश आतंकियों ने मार दिया। आतंकी धर्म परिवर्तन के नाम पर उन्हें अपशब्द कह रहे थे। रोहिंग्या मुसलमान उसे जंगल ले गए और नमाज़ पढ़ने के लिए दबाव बनाया। सुहाग की निशानी चूड़ियाॅं तोड़ दी गईं, और मांग का सिंदूर हटा दिया गया। मुझे बुर्का पहनने पर मजबूर किया गया और इस्लाम के रीति रिवाज सिखाए गए। मेरा दिल तो भगवान के लिए धड़कता है लेकिन, जबरन मुझे दूसरा धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया।

बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों का प्रवाह रुका

रोहिंग्या मुसलमानों को रोकने के लिए भारतीय सेना करेगी 'मिर्ची बम' का इस्तेमाल

रोहिंग्या शरणार्थियों ने दाखिल की याचिका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -