जर्मन नागरिक के साथ हुई लूट की वारदात
जर्मन नागरिक के साथ हुई लूट की वारदात
Share:

नईदिल्ली। विदेशी नागरिकों के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। गौरतलब है कि इस घटनाक्रम के पहले नाइजीरियन विद्यार्थियों पर भी हमला हुआ था। जिसे लेकर हंगामा हो गया था। जिसके बाद अब जर्मन नागरिक के साथ लूट की वारदात हो गई। इस नागरिक पर कथित तौर पर ब्लेड से हमला किया गया था।

हमले के बाद विदेशी नागरिक से फोन और पर्स लूट लिया गया। पर्यटक के पर्स में विदेशी और इंडियन मुद्रा थी। मिली जानकारी के अनुसार जर्मनी का नागरिक चांदनी चैक से रिक्शा से कश्मीरी गेट की ओर जा रहा था। चालक ने एक अन्य सवारी को रास्ते में बैठा लिया। कुछ आगे जाने पर गीता काॅलोनी के समीप इन लोगों ने इस जर्मन नागरिक पर हमला कर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों ने ब्लेड जैसे तत्व से विदेशी के चेहरे पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। घायल जर्मन नागरिक को कुछ अन्य लोगों ने चिकित्सालय में भर्ती करवाया। बाद में जर्मन नागरिक ने अन्य लोगों की सहायता से पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया।

अमेरिका ने सीरिया मामले में कहा जरूरत पड़ी तो और हमले होंगे

सीरिया पर अमेरिकी हमले पर अंतर्राष्ट्रीय अंतर्विरोध सामने आया

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -