अमित शाह vs राहुल-अखिलेश: इलाहाबाद में आज शक्ति प्रदर्शन
अमित शाह vs राहुल-अखिलेश: इलाहाबाद में आज शक्ति प्रदर्शन
Share:

इलाहाबाद : उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 4थे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार प्रसार किया जाएगा। आज प्रचार प्रसार का अंतिम दिन है। ऐसे में इलाहाबाद में उत्तरप्रदेश की सियासत के दो महत्वपूर्ण लड़के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रोड़ शो करेंगे। हालांकि इस रोड़ शो से पहले रायबरेली में कांग्रेस की आमसभा और रैली होगी।

दोपहर करीब 1 बजे से दोनों नेता इलाहाबाद में रोड़ शो करेंगे। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली का आयोजन इलाहाबाद में होगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अल्लापुर में रोड़ शो करेंगे। रोड़ शो के माध्यम से वे भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने और इसके समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे। दोपहर 12 बजे उनका रोड़ शो टंकी क्षेत्र से प्रारंभ होगा।

राज्य के सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा रोड़ शो का प्रारंभ आनंद भवन से किया जाएगा। यह रोड़ शो सिविल लाईंस होते हुए गोल पार्क पहुंचेगा। वे शाम के समय वाराणसी के लिए निकलेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी के लिए दोपहर से पूर्व निकल जाऐंगे। आज का दिन विभिन्न पार्टियों के लिए बेहद अहम होगा।

सोनिया गांधी ने दे डाला भारतीय जनता पार्टी को अपना कीमती वोट!

चेकिंग के दौरान पुलिस को मिले करोड़ो रुपए

UP में फिर बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार: CM अखिलेश यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -