सोनिया गांधी ने दे डाला भारतीय जनता पार्टी को अपना कीमती वोट!
सोनिया गांधी ने दे डाला भारतीय जनता पार्टी को अपना कीमती वोट!
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा के 4 थे चरण के लिए प्रचार प्रसार हो रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं लेकिन इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि सोनिया गांधी ने हाल ही में हुए मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी को अपना मत दे दिया है। केवल मत ही नहीं दिया सोनिया ने खुले दिल से भाजपा की सराहना भी की है।

आप सोच रहे होंगे कि सोनिया गांधी ने भाजपा को क्यों वोट दिया। अजी थोड़ा रूकिए जनाब। हम बात कर रहे हैं। कांग्रेस का लंबे समय से समर्थन करने वाले मगर इस बर भाजपाई होने वाले संजय गांधी और सोनिया गांधी की। इनके नाम तो सोनिया गांधी और संजय गांधी हें मगर ये गांधी परिवार से अलग हैं।

जी हां, सरायफाटक दुर्विजयगंज में रहने वाले संजय गांधी 42 वर्ष इलेक्ट्रोस्टेट की दुकान संचालित करते हैं संजय की पत्नी सोनिया गांधी 42 वर्ष के हैं और उनकी पुत्री अनन्या 7 वर्ष की है। संजय गांधी के भाई का नाम राजीव गांधी ही है। हालांकि अक्सर लोग इनके नामों को लेकर इनकी चर्चा करते हैं। गौरतलब है कि संजय गांधी का विवाह करीब 11 वर्ष पूर्व आलमबाग में हुआ था। सोनिया का पूर्व नाम सोनिया गुलाटी था। परिवार मतदान कर बेहद प्रसन्न हुआ। इन्होंने मतदान को लेकर चर्चा भी की।

सरकार आई तो सैटेलाईट से खनन माफियाओं पर रखेंगे नजर

बंद करें गुजरात के गधों का प्रचार, PM मोदी लगा रहे हैं गलत आरोप

क्या सच में मोदी जी यूपी के गोद लिए बेटे है ?????

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -