ड्राईवर की झपकी लगते ही यात्रियों की नींद उड़ी, चार की मौत
ड्राईवर की झपकी लगते ही यात्रियों की नींद उड़ी, चार की मौत
Share:

भोपाल/रेहटी : सीहोर जिले के अंतर्गत रेहटी में एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार टवेरा वाहन पेड़ से टकरा गया। मिली जानकारी के अनुसार वाहन नसरूल्लागंज के ग्राम छिदगांव से भोपाल जा रहा था। घायलों के अनुसार दुर्घटना का कारण का पता नहीं चला है लेकिन कहा जा रहा है कि वाहन चालक की झपकी लगने के कारण हादसा हो गया। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीररूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार छिदगांव से संतोषबाई पति अनार सिंह 55 वर्ष अपने परिजन के साथ भोपाल में पेट की बीमारी को लेकर उपचार करवाने जा रहे थे। कि अचानक रेहटी के करीब वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकरा गया। वाहन की रफ्तार 120 से 150 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वाहन के पेड़ से टकराते ही लोग उस ओर दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन करीब 200 फीट उछलते हुए पीछे की ओर चला गया।

मामले में सुमन बाई पति रामगोपाल डोटखेड़ा, संतोष बाई पति अनार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर सड़क से गुजर रही सेमरी निवासी सागरी भी हादसे के दौरान वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसे में घायलों को उपचार दिया जा रहा है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -