अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार, चार महिलाओं की मौत
अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार, चार महिलाओं की मौत
Share:

बीकानेर : शहर में जसरासर गांव के पास आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल दो घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है। 

पदभार संभालाते ही जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने मांगा सभी का स्नेह और आशीर्वाद

ऐसे हुआ पूरा हादसा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को गाड़ी से बाहर निकाला। साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग हरियाणा के रहने वाले हैं। जो अपने धर्मगुरू जंभेश्वर भगवान के दर्शन करने आ रहे थे। इसी दौरान जसरासर गांव के पास हादसा हो गया। जिसमें बुगी देवी, कृष्णा, आरजू व रजनी की मौत हो गई। वहीं, संजय व पुत्र यश को बीकानेर रैफर किया गया है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। डीईओ सरवण थांडी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन मृतकों के शव जसरासर अस्पताल में रखवाया गए हैं। 

शोपियां में मुठभेड़ के बाद कुलगाम भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों पर बरसाए गए पत्थर

वही इससे पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव थाना इलाके के गढ़सौली के पास रविवार रात सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के भिंड जिले के तीन यात्रियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: SC ने CBI को जांच के लिए दिया तीन महीने का समय

अदालत से रॉबर्ट वाड्रा को नहीं मिली इजाजत, जाना चाहते थे लंदन

फ्रेंच ओपन : क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक ने किया प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -