फ्रेंच ओपन : क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक ने किया प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
फ्रेंच ओपन : क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक ने किया प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
Share:

लंदन : साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में वर्ल्ड नंबर-2 चेक गणराज्य की केरालिना प्लिस्कोवा के खिलाफ उलटफेर करने वाली क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मार्टिक ने रविवार को यहां तीन सेट चले चौथे दौर के एक कड़े मैच में एस्टोनिया की काइया कानेपी को 5-7, 6-2, 6-4 से पराजित किया।

फ्रेंच ओपन : रोजर फेडरर ने की क्वार्टर फाइनल में शानदार एंट्री

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला दो घंटे और 12 मिनट तक चला। कानेपी ने मैच की दमदार शुरुआत की। हालांकि, पहले सेट में एक समय स्कोर 4-4 से बराबर हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और सेट जीतकर मुकाबले में बढ़त बना ली। दूसरा सेट मार्टिक के नाम रहा। उन्होंने अपनी विपक्षी को एक भी मौका नहीं दिया।

World Cup 2019 : आज इंग्लैंड से होगा पाकिस्तान का मुकाबला, ऐसी है दोंनो टीमों की तैयारी

इन्होने किया शानदार प्रदर्शन 

इसी के साथ मार्टिक तीसरे और निर्णायक सेट में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखने में कामयाब हुई। उन्होंने 6-4 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए अंतिम-8 में जगह बनाई। इस मुकाबले में मार्टिक ने कुल 26 विनर्स दागे। दूसरी ओर, चेक गणराज्य की मार्केटा वोंद्रोसोव ने भी क्वार्टर फाइनल में भी प्रवेश कर लिया है। वोंद्रोसोवा ने एकतरफा मैच में लातविया की अनास्तासिया सेवस्तोवा को महज 59 मिनट में 6-2, 6-2 से हराया।

शेन वार्न का दावा, कहा - भारत के पास विश्व विजेता बनने का बेहतर मौका

BAN vs SA LIVE : सधी हुई शुरुआत के साथ बांग्लादेश ने पार किया 100 का आंकड़ा

प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हुए विराट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -