मां दुर्गा को लेकर RJD विधायक ने की विवादित टिप्पणी, भड़के हिंदू संगठन ने जताया विरोध
मां दुर्गा को लेकर RJD विधायक ने की विवादित टिप्पणी, भड़के हिंदू संगठन ने जताया विरोध
Share:

रोहतास: बिहार में रोहतास जिले के डेहरी से राजद MLA फतेह बहादुर सिंह अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने मां दुर्गा के अस्तित्व पर प्रश्न उठाते हुए उन्हें काल्पनिक बता दिया है। साथ ही स्वयं को महिषासुर का वंशज भी बताया है। राजद MLA की मां दुर्गा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से हंगामा मच गया है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठन भड़क गए हैं तथा MLA का विरोध कर रहे हैं।

प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार, डेहरी MLA फतेह बहादुर सिंह ने एक इंटरव्यू में मां दुर्गा को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दुर्गा काल्पनिक हैं। मां दुर्गा जैसी कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा, "यदि देश में 33 करोड़ देवी-देवता हैं तो भारत गुलाम हुआ तब ब्रिटिशर्स का संहार क्यों नहीं किया। तब मां दुर्गा क्या कर रही थीं। कहते हैं कि मां दुर्गा ने महिषासुर की करोड़ों की सेना का संहार किया तो मुट्ठी भर अंग्रेजों का क्यों नहीं किया था।"

डेहरी में MLA फतेह बहादुर सिंह के बयान को लेकर तमाम राजनीतिक दलों और हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध व्यक्त किया। बृहस्पतिवार को उनका पुतला दहन किया गया। लोगों का कहना है कि यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में MLA ने धर्म विशेष पर विवादित टिप्पणी की है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। किसी की आस्था पर गलत बयानबाजी करना न्यायोचित नहीं है। प्रदर्शन में भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के लोग सम्मिलित हुए। डेहरी में आक्रोशित कार्यकर्ता पूर्व बीजेपी MLA सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में हनुमान मंदिर से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए थाना चौक पहुंचे। इस के चलते नारेबाजी भी की गई।

'सांसारिक जीवन में मेरे 2 मित्र हैं, एक श्री कृष्ण और दूसरे नरेंद्र मोदी', PM से मुलाकात कर बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य

'चित्रकूट में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता नित्य निवास करते हैं', बोले PM मोदी

गैंगस्टर मामले में मुख़्तार अंसारी को मिली 10 साल की जेल, कोर्ट ने 5 लाख का जुर्माना भी ठोंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -