RJD नेता और वार्ड पार्षद केदार सिंह यादव की हत्या
RJD नेता और वार्ड पार्षद केदार सिंह यादव की हत्या
Share:

पटना। बिहार की राजधानी पटना में आज तड़के राजद नेता व वार्ड पार्षद केदार सिंह यादव की हत्या हो गई। मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने केदार सिंह यादव पर अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। दरअसल केदार सिंह यादव सुबह सवेरे टहलने के लिए निकले थे। गोली लगते ही वे घायल होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें आसपास मौजूद लोगों ने एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया।

हालांकि उपचार के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका। आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग में केदार सिंह यादव को तीन गोलियां लग गई थीं।

हालांकि हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते हत्या की जा सकती है। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस अपनी जाॅंच में जुटी है। मृतक केदार सिंह यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पुलिस पूछताछ में लगी है।

अब समस्तीपुर पहुंचा चोटी काटने वाली घटना का ख़ौफ़

जोरदार बारिश से बिहार के हालात बेहाल, एनडीआरएफ का दल पहुॅंचा रहा मदद

बिहार में मध्याह्न भोजन में सामने आ रही अनियमितता, बच्चों को परोसा जा रहा दूषित भोजन

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -