Aditya Roy Kapur को चिढ़ाने के लिए रिया करती थी ये काम
Aditya Roy Kapur को चिढ़ाने के लिए रिया करती थी ये काम
Share:

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है। इस अवसर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर ने यूं तो अपने करियर में कई सुपरहिट मूवी दी हैं। लेकिन एक्टर अपने मूवी करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर बहुत ज्यादा चर्चाओं में बने हुए है। आदित्य का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। कटरीना से लेकर श्रद्धा कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर के साथ अफेयर भी रहा है। लेकिन एक्टर की इस अफेयर लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम भी मौजूद है। 

एमटीवी से हुई थी दोस्ती की शुरुआत: सुशांत सिंह राजपूत से मिलने से पहले रिया चक्रवर्ती और आदित्य रॉय कपूर ने MTV के एक शो में साथ काम करती हुई दिखाई दी थी, इस दौरान उनकी दोस्ती हुई थी। रिया और आदित्य ने साल 2012 से 2014, यानी दो वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि NDTV मूवीज में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का रिश्ता बेहद ही खराब स्थिति में खत्म हुआ था। एक सूत्र ने बताया था, "दोनों ने कुछ समय बाद ही ब्रेकअप कर लिया है। लेकिन आदित्य अभी भी रिया को बहुत प्यार करता है और वह उन्हें लेकर बेहद ही पजेसिव हैं।''

रिया चक्रवर्ती से किसिंग का बदला-  रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014 में रिया चक्रवर्ती 'सोनाली केबल' मूवी में दिखाई दे चुकी है। इस मूवी में एक्ट्र्रेस को किसिंग सीन करने थे, हालांकि अभिनेत्री ने इसके लिए हामी नहीं भरी थी। लेकिन इसी  दौरान रिया और आदित्य का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद रिया ने किसिंग सीन के लिए हां कह दी थी।  खबरों का कहना है कि रिया के इस कदम से आदित्य रॉय कपूर को बड़ा झटका लगा था। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार रिया ने आदित्य से बदला लेने के लिए मूवी में किसिंग सीन भी दे दिए थे। बता दें कि साल 2013 में आई मूवी 'आशिकी' में आदित्य रॉय कपूर ने श्रद्धा कपूर के साथ किसिंग सीन दिए थे। हालांकि उस दौरान दावा किया जा रहा था कि आदित्य श्रद्धा को डेट कर रहे हैं।" 

कास्टिंग काउच पर रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा

अमिताभ पर टूटा दुखों का पहाड़, उनके करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा

बेबी का बहुत स्पेशल नाम रखेंगे आलिया-रणबीर, ऋषि कपूर से होगा कनेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -