ऋषि कपूर से है करण-तेजस्वी की लव स्टोरी का कनेक्शन, नीतू कपूर ने किया खुलासा
ऋषि कपूर से है करण-तेजस्वी की लव स्टोरी का कनेक्शन, नीतू कपूर ने किया खुलासा
Share:

टीवी के मशहूर स्टार्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की प्रेम कहानी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' से आरम्भ हुई। देखा गया है कि इस शो में जितने भी कपल्स बने, बाद में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए, मगर करण और तेजस्वी के साथ इससे पलट देखने को मिला। दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। हाल ही में करण, तेजस्वी प्रकाश का जन्मदिन सेलिब्रेट कर गोवा से वापस लौटे हैं। करण और तेजस्वी, एक-दूसरे के साथ स्ट्रांग बॉन्डिंग साझा करते हैं। प्रशंसक इनकी शादी को लेकर अनुमान लगा रहे हैं। उम्मीद कर रहे हैं कि इस वर्ष के आखिर तक दोनों की शादी हो जाए। 

वही बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गोवा जाने से पहले करण कुंद्रा एवं तेजस्वी प्रकाश को डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' में देखा गया। दरअसल, करण इस शो को होस्ट करते हैं। तेजस्वी ने उन्हें यहां बतौर खास मेहमान ज्वॉइन किया था। नीतू कपूर, जो इस शो को जज कर रही हैं, उन्होंने दोनों की प्रेम कहानी देखने और सुनने के बाद कॉम्प्लीमेंट दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रिपोर्ट्स की मानें तो नीतू कपूर ने करण एवं तेजस्वी की प्रेम कहानी को अपनी और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी से कंपेयर किया। नीतू ने कहा, "मेरा और ऋषि जी का रिश्ता भी करण और तेजस्वी जैसा था। हम दोनों मिले, जब हम दोनों ने साथ काम किया। और हमें प्यार हो गया।" तेजस्वी और करण कुंद्रा के प्रशंसकों के लिए यह मोमेंट बहुत ही खास होने वाला है। यह एपिसोड वीकेंड पर प्रसारित होगा। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने हमेशा ही कपल गोल्स दिए हैं। जब ऋषि कपूर कैंसर से ग्रसित हुए थे तो नीतू कपूर उनके साथ एक पिलर की भांति खड़ी रही थीं। कलर्स टीवी ने करण और तेजस्वी की प्रेम कहानी से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। तेजस्वी रोमांटिक गाने 'तू आता है सीने में...' पर करण के लिए परफॉर्म करते हुए एंट्री करती हैं। दोनों के इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लूटा रहे है।

निकम्मी हुई मोनालिसा, डांस देख फैंस हुए दीवाने

साड़ी फाड़कर उर्फी जावेद ने कर दिखाया ऐसा कमाल, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा के मार्ग पर चली भारती सिंह, उठाया ये बड़ा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -