मौत से एक दिन पहले KGF स्टार यश संग जमकर डांस करते नजर आए थे पुनीत, वायरल हुआ वीडियो
मौत से एक दिन पहले KGF स्टार यश संग जमकर डांस करते नजर आए थे पुनीत, वायरल हुआ वीडियो
Share:

कन्नड़ फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके देहांत के पश्चात् फैंस की भीड़ उमड़ गई है। इसमें लोग रोते-बिलखते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक डांस वीडियो साझा किया गया है, जिसमें वो मूवी ‘KGF’ स्टार यश के संग डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका ये वीडियो देहांत से एक दिन पहले का बताया जा रहा है।

वही अपने चहेते स्टार को याद करते हुए पुनीत के प्रशंसक उनके डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब साझा कर रहे हैं तथा लोग इस पर बहुत प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में यश के अतिरिक्त शिवराज कुमार भी साथ में ही दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर लोगों की शानदार प्रतिक्रिया देखने के लिए मिल रही है। पुनीत राजकुमार का डांस वीडियो फिल्म ‘बजरंगी 2’ के रिलीज होने से पहले एक प्रोग्राम का है। इस अवसर पर पुनीत, यश और शिवराज कुमार के अतिरिक्त संतोष आनंद्रम, रिषभ शेट्टी और दिनाकर भी उपस्थित थे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को पुनीत के सीने में दर्द उठा था, जिसके पश्चात् उन्हें बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही थी। आखिर में वो जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते उससे हार गए तथा सिर्फ 46 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए साथ ही अपनों को भी अकेला छोड़ गए। पुनीत ने 29 से अधिक कन्नड़ मूवीज में काम किया है। वो वेटरन एक्टर राजकुमार के बेटे थे। पुनीत ने अपने अभिनय करियर का आरम्भ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था। उन्हें वर्ष 1985 में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का राष्ट्रिय पुरस्कार भी जीता था।

आखिर क्यों अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत? सामने आई ये बड़ी वजह

पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में पसरा मातम, सोनू सूद से लेकर इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, इस कारण गई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -