आखिर क्यों अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत? सामने आई ये बड़ी वजह
आखिर क्यों अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत? सामने आई ये बड़ी वजह
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता रजनीकांत को बृहस्पतिवार को चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अभिनेता के हॉस्पिटल में एडमिट होने के कारण प्रशंसक बहुत परेशान हो गए थे। अब अभिनेता का हेल्थ अपडेट आया है। दरअसल, रजनीकांत को थोड़ा ठीक नहीं लग रहा था तथा उन्हें चक्कर आ रहे थे। उनकी पूरी जांच की गई है तथा चिकित्सकों ने उन्हें कार्टोइड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन करने का सुझाव दिया था। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें कुछ दिनों में हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी।

आपको बता दें कि दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रजनीकांत ने अपना ये अवॉर्ड प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, फिल्म फर्टिनिटी तथा प्रशंसकों को डेडिकेट किया था। वही दादा साहेब अवॉर्ड से सम्मानित होने के पश्चात् रजनीकांत ने अपने सफर को याद किया। उन्होंने बस कंडक्टर से एक बेहतरीन अभिनेता बनने तक के सफर को याद किया तथा अपने पुराने दोस्तों को आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने के लिए कहा था।

वही रजनीकांत की अंतिम मूवी दरबार रिलीज हुई थी। फिल्म को ऑडियंस एवं क्रिटिक्स से बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब रजनीकांत अन्नात्थे में दिखाई देने हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है जो बहुत चर्चाओं में रहा था। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। मगर बाद में जानकारी आई की फिल्म थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म इस दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में पसरा मातम, सोनू सूद से लेकर इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, इस कारण गई जान

चिरंजीवी की दिलेरी ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, किया ये बड़ा काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -