रिद्धिमा कपूर ने दी माँ नीतू कपूर को मातृ दिवस की शुभकामनाएं
रिद्धिमा कपूर ने दी माँ नीतू कपूर को मातृ दिवस की शुभकामनाएं
Share:

आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। यह दिन हर साल मई के महीने में दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। जी हाँ, हर साल मई के महीने में दूसरे रविवार के दिन मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। आपको बता दें कि यह वह दिन है जब मां के बिना शर्त प्यार और उसके अनगिनत बलिदानों को समर्पित होता है। केवल आम लोग ही नहीं बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी सोशल मीडिया पर इस खास दिन पर अपनी-अपनी मांओं के बारे में बात करते हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी मां को मदर्स डे की बधाई दी है।

 

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है जो उनकी माँ के लिए है। अब यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं रिद्धिमा ने नीतू कपूर के साथ एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू कपूर को आयरन लेडी कहा है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, ''मैं एक मजबूत महिला हूं क्योंकि एक मजबूत महिला ने मुझे पाला है। मदर्स डे की शुभकामनाएं मेरी आयरन लेडी। मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।''

वैसे आप जानते ही होंगे कि नीतू अपने पति ऋषि को खोने के बाद काफी अकेली हो गईं हैं लेकिन इस बीच उनके बेटे-बेटी उनका सहारा बने हैं और दोनों उन्हें खुश रखने की कोशिश करते हैं। फिलहाल यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

फरहान अख्तर ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, फैन्स से की यह अपील

गुजरात में हर दिन ज्यादातर अखबारों के पन्नो पर छपती है श्रद्धांजलि की ख़बरें

बलात्कार के दौरान उसने 'कलमा' पढ़ा है, अब वो मुसलमान है।।। पाकिस्तान से हिन्दू लड़की का वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -