सितंबर 2022 में शादी करने जा रहा बॉलीवुड का यह मशहूर कपल
सितंबर 2022 में शादी करने जा रहा बॉलीवुड का यह मशहूर कपल
Share:

बॉलीवुड में एक बार फिर से शहनाई की गूंज सुनाई देने वाली है। जी दरअसल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। आप सभी को बता दें कि दोनों फिल्म ‘फुकरे’ (2012) के सेट पर मिले थे और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आपको याद हो ऋचा और अली 2020 में शादी करने वाले थे हालाँकि कोरोना की वजह से उन्होंने तारीख आगे बढ़ा दी। उसके बाद उन्होंने मार्च 2022 में शादी करने की सोची थी और अब लेटेस्ट अपडेट सामने आई है कि वो इसी साल सितंबर में एक दूसरे के हो जाएंगे। जी हाँ, ऋचा और अली इवेंट्स से लेकर पार्टीज में साथ में स्पॉट होते हैं।

इसी के साथ उन्होंने हमेशा अपने प्यार को खुले तौर पर स्वीकार किया। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋचा और अली सितंबर 2022 में शादी करने जा रहे हैं और इस दौरान वो दो समारोह का आयोजन करेंगे। एक मुंबई में और एक दिल्ली में समारोह होगा। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। आपको बता दें कि दोनों के परिवार वाले इस मौके पर बेहद खुश हैं। जी दरअसल दोनों अब भी साथ में एन्जॉय करते हैं और अब शादी के बाद दोनों को देखना फैंस के लिए बेहतरीन होगा।

वैसे पहली बार ऋचा ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं जब दोनों उनके घर पर फिल्म ‘चैपलिन’ देख रहे थे। उसके बाद अली ने तीन महीने बाद ऋचा को आई लव यू कहा। जी दरअसल शुरुआत में ऋचा और अली ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा लेकिन वेनिस में हॉलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ के वर्ल्ड प्रीमियर में दोनों हाथों में हाथ डाले दिखे और इस तरह उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किया।

बड़े सितारों के साथ सोने का ऑफर एक्ट्रेस अपनी मर्जी से मानती हैं, इस खान ने किया चौकाने वाला खुलासा

इस मशहूर एक्ट्रेस ने हरनाज संधू के खिलाफ दर्ज करवाया केस, कहा- 'वो खुद को बड़ी स्‍टार समझने लगी है'

शर्टलेस ऋतिक को देख सबा ने लिख दी ऐसी बात कि एक्टर बोले- 'चलो पिकनिक पर चलते हैं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -