भतीजे को देख रोने लगी रिया कपूर, सामने आई सोनम के बेटे की पहली तस्वीर
भतीजे को देख रोने लगी रिया कपूर, सामने आई सोनम के बेटे की पहली तस्वीर
Share:

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अब माता-पिता बन चुके हैं। दोनों ने बीते दिनों अपने बेटे का स्वागत किया है। जी दरअसल 20 अगस्त को सोनम कपूर मां बनीं और इस खबर के दो दिन बाद एक्ट्रेस की बहन रिया कपूर ने नन्हे मेहमान की पहली झलक साझा की है। आप देख सकते हैं रिया ने अपने नवजात भतीजे कई तस्वीरें साझा की है जिसमें वो इमोशनल नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में फिल्म निर्माता के साथ उनकी मां और नई 'नानी' सुनीता कपूर भी अस्पताल में दिख रही हैं। आप देख सकते हैं सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर नवजात बच्चे के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। वहीं रिया ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "रिया मासी ठीक नहीं है। क्यूटनेस बहुत ज्यादा है। ये पल खूबसूरत है। आई लव यू सोनम कपूर सबसे बहादुर माँ और आनंद आहूजा सबसे प्यारे पिता। नई नानी सुनीता कपूर।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

इन तस्वीरों में ब्लैक हुडी पहने रिया नन्हे बच्चे से मिलकर भावुक हो गईं, हालांकि उन्होंने बत्तख और तितली वाले इमोजी से नवजात का चेहरा छिपा दिया। आपको बता दें कि 20 अगस्त को सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट मैसेज टेम्प्लेट के जरिए खुशखबरी शेयर की थी। जी दरअसल उन्होंने कैप्शन में लिखा, "20.08.2022 को, हमने सिर झुकाए और खुले दिल से अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है, लेकिन जानिए हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है - सोनम और आनंद।"

वहीं उनके इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने जमकर सेलेब्स को बधाई दी थी, इस लिस्ट में अनिल कपूर से लेकर करीना कपूर, अनुष्का शर्मा तक शामिल रहे।

Boycott की आंधी के बीच रिलीज हुआ स्वरा भास्कर की फिल्म का नया ट्रेलर

फिल्मफेयर के खिलाफ कोर्ट जाएंगी कंगना

Boycott ने बढ़ाई लाल सिंह चड्ढा की मुश्किलें..कैंसिल हुई नेटफ्लिक्स की बड़ी डील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -