फिल्मफेयर के खिलाफ कोर्ट जाएंगी कंगना
फिल्मफेयर के खिलाफ कोर्ट जाएंगी कंगना
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का विवादों से बहुत गहरा नाता रहा है। वह हमेशा किसी ना किसी कारण के चलते विवादों में घिरी ही रहती हैं। का इतना पुराना नाता है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर कंगना सुर्खियों में हैं। अब आज ही कंगना ने फिल्म मैगजीन को लेकर कई खुलासे किये और अब उन्होंने उस पर मुकदमा करने का फैसला किया है। जी हाँ और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है।

जी दरअसल अपनी पोस्ट में कंगना ने कहा है कि ‘लगातार मना करने के बावजूद कंगना को अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट करने के लिए वह मैगजीन के खिलाफ कोर्ट जाएंगी।’ आप सभी जानते ही होंगे बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक माने जाने वाले ‘फिल्मफेयर’ अवॉर्ड के लिए कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। जी हाँ और कंगना को यह नॉमिनेशन उनकी फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए मिला है। हालांकि अब कंगना ने मैगजीन पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। जी दरअसल कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसमें उन्होंने मैगजीन के खिलाफ केस दर्ज करने की वजह भी बताई है।

कंगना ने दावा किया है कि मशहूर फिल्म पत्रिका फिल्मफेयर ने ना कहने के बाद भी कंगना को उनके पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इतना ही नहीं उनकी फिल्म थलाइवी को भी इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इस बात को लेकर कंगना काफी परेशान हैं।

'राजपूत नहीं होते तो कट जाते', मनीष सिसोदिया के बयान पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

OMG! रिलीज से पहले ही लीक हो गई ब्रह्मास्त्र की कहानी

पति संग कोजी टाइम बिता रही नताशा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -