बेनामी संपत्ति का मालिक निकला सेल्समैन
बेनामी संपत्ति का मालिक निकला सेल्समैन
Share:

सीधी : मात्र 1200 रूपये वेतन पाने वाला एक सेल्समैन करोड़ो की बेनामी संपत्ति का मालिक निकला। लोकायुक्त अधिकारियों को भी यह विश्वास नहीं हुआ कि आखिर बारह सौ रूपये हर माह कमाने वाले व्यक्ति ने इतनी अधिक संपत्ति कैसे एकत्र कर ली। लोकायुक्त पुलिस अधिकारी अब मामले की छानबीन करने में जुटे हुये है।

लोकायुक्त पुलिस को यह शिकायत मिली थी कि सहकारी समिति धनहा के तहत राशन की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करने वाले सुरेश पांडेय के पास आय से अधिक बेनामी संपत्ति है। इसके बाद लोकायुक्त ने छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि सेल्समैन को बारह सौ रूपये प्रति माह वेतन मिलता है लेकिन उसने भ्रष्टाचार करते हुये करोड़ो की संपत्ति एकत्र कर ली है। कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग दिया।

बताया गया है कि सेल्समैन के पास दो से अधिक कारों के अलावा, करोड़ों की जमीन, जेवर इत्यादि के साथ ही कई बैंक खाते भी है। लोकायुक्त पुलिस अधिकारियों की टीम बेनामी संपत्ति की छानबीन कर रहे है। बताया गया है कि कई बैंक खातों में जमा राशि की तो पासबुक में इंट्री तक नहीं है।

सचिव के घर लोकायुक्त का छापा, एक करोड़ की अवैध सम्पति बरामद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -