बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आज
बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आज
Share:

कोलकाता: आज चार राज्य बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 822 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू होने वाली है। आज 8 बजे मतगणना आरम्भ होगी। वहीँ इस दौरान कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। आप सभी को बता दें कि इस बार कुल 2364 केंद्रों में मतगणना होगी। जी दरअसल साल 2016 में मतगणना केंद्रों की कुल संख्या 1002 थी। ऐसे में मतगणना के लिए 822 निर्वाचन अधिकारियों और 7000 से अधिक सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामित किया है। अगर सबकी निगाहें कहीं हैं तो वह बंगाल है। यहाँ के नतीजों पर पूरे देश की नजरे टिकी हुई है। यहां पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

वहीँ दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी आज यानी रविवार को ही आएंगे। यहाँ भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। एक तरफ कांग्रेस ने यह भी दावा है कि जनादेश का अपमान करने वालों को हार का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने हाई कोर्ट के निर्देशानुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दमोह से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए राहुल सिंह लोधी ने इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। इसी के कारण यहां उपचुनाव कराया गया।

आपको बता दें कि राहुल उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे जबकि कांग्रेस से अजय टंडन ने चुनाव लड़ा। ऐसे में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ। दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की क्षणिक नाराजगी से यह सीट कांग्रेस के पक्ष में चली गई थी, लेकिन यहां भाजपा का बड़ा जनाधार है। भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।

UP Panchayat Election Results 2021: यूपी में पंचायत चुनावों की मतगणना आज

कोरोना कहर के बीच आज आएंगे विधानसभा चुनाव 2021 के परिणाम

भारत से लौटने वाले नागरिकों पर ऑस्ट्रेलिया ने लगाया प्रतिबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -