UP Panchayat Election Results 2021: यूपी में पंचायत चुनावों की मतगणना आज
UP Panchayat Election Results 2021: यूपी में पंचायत चुनावों की मतगणना आज
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार चुनने की काफी समय से चल रही कवायद मेंआज यानी रविवार को प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थकों तथा राजनीतिक दलों को परिणाम मिलने वाले हैं। आज आने वाले परिणाम किसी के लिए बहुत सुखद होंगे तो किसी के लिए दुखद. आप सभी जानते ही होंगे कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण काल में भी चार चरणों में सम्पन्न चुनाव में हर चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ता ही चला गया। अब आज यानी रविवार को कुल 12 लाख 89 हजार 830 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

आपको बता दें कि पंचायत चुनाव के लिए एक करोड़ सात लाख 4435 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमे से 17,619 का नामांकन खारिज हो गया था, जबकि 77669 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। वहीँ तीन लाख 19,317 का निर्वाचन निर्विरोध हो गया था। ऐसे में अब कुल एक करोड़ 28 लाख, 9830 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। वहीँ दूसरी तरफ जिला पंचायत सदस्य के 3050 पद के लिए 75 जिलों में 44397 प्रत्याशी मैदान में हैं। कहा जा रहा है इसमें सात प्रत्याशी निर्विरोध भी जीते है। जी दरसल क्षेत्र पंचायत वार्ड सदस्य के 75852 पद के लिए तीन लाख 42439 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी है। कहा जा रहा है इनमें से 2005 निर्विरोध चुने गए हैं। वही ग्राम प्रधान के 58176 पद के लिए पांच लाख 23,173 लोगों ने नामांकन कराया था, नाम वापसी के बाद चार लाख 64,717 प्रत्याशी मैदान में हैं।

इसी के साथ 178 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के सात लाख 32,485 पद के लिए चार लाख 38,277 प्रत्याशी मैदान में हैं। आपको हम यह भी बता दें कि इस पद के तीन लाख 17,127 लोगों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। मिली जानकारी के तहत उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आज यानी रविवार को सुबह सात बजे से बैलट पेपर की गिनती का काम शुरू हो चुका है। जी दरअसल जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के पद के प्रत्याशी नतीजे जानने के लिए तैयार हैं। आज 829 मतगणना केंद्र पर मत पत्रों की गिनती होगी। कहा जा रहा है इनकी गिनती का समय शाम को छह बजे तक के लिए निर्धारित है। यानी परिणाम देर रात तक भी आने की संभावना है।

पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, Youm-e-Ali जुलूसों और रैलियों पर लगाया प्रतिबंध

नहीं थम रहा मौतों का दौर, अब टालीवुड के इस मशहूर एसोसिएट डायरेक्टर का हुआ निधन

कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार को बड़ी राहत, रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा GST कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -