गणतंत्र दिवस 2019: 90 मिनिट की होगी परेड, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
गणतंत्र दिवस 2019: 90 मिनिट की होगी परेड, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
Share:

नई दिल्ली : इस वर्ष के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान राजपथ पर होने वाली परेड के मुख्य आकर्षणों में 58 जनजातीय अतिथि, विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों की 22 झाकियां तथा देश के कई स्कूलों के छात्रों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियां शामिल होंगी। शनिवार को गणतंत्र दिवस पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पचक्र चढ़ाकर करेंगे। 

डॉलर के मुकाबले मंगलवार को मजबूती के साथ खुला रुपया

गृह मंत्रालय द्वारा एक ज्ञापन में बताया गया है कि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकियों के साथ सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास पर आधारित केंद्र सरकार के विभागों की झांकियां परेड में शामिल होंगी। सांस्कृतिक विषय पर आधारित कुछ झांकियों में लोक नृत्य भी परेड का हिस्सा होगा। राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए 26 बच्चे भी खुली जीप में बैठकर झांकी का शामिल होंगे। गृह मंत्रालय ने बताया है कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड का समय लगभग 90 मिनट होगा। 

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत

महात्मा गांधी की समाधि को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने वाले केंद्रीय अर्ध सैनिक बल सीआईएसएफ की झांकी भी इस बार 11 वर्ष के अंतराल के बाद गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी। सुरक्षा बल की झांकी में महात्मा गांधी की समाधि पर सुरक्षा में तैनात जवानों को प्रदर्शित किया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान देश की प्रमुख संस्थाओं और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में खड़े रहते हैं। लगभग 1.70 लाख कर्मियों वाला यह केंद्रीय अर्धसैनिक बल वर्तमान में अपनी स्वर्ण जंयती मना रहा है। 

खबरें और भी:-

 

सोने के दामों में आज फिर आया उछाल, चांदी की कीमतें रही स्थिर

NIT कर्णाटक में निकली युवाओं के लिए भर्ती, वेतन मिलेगा 55 हजार रु

NTPC में 200 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख 80 हजार रु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -