कड़ाके की ठंड से काँपा उत्तर भारत, 6 राज्यों में सर्दी को लेकर रेड अलर्ट जारी
कड़ाके की ठंड से काँपा उत्तर भारत, 6 राज्यों में सर्दी को लेकर रेड अलर्ट जारी
Share:

नई दिल्ली: उत्तरी भारत समेत देश की राजधानी दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने भले ही 1997 के बाद से 22 वर्ष पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया हो, किन्तु पिछले 100 वर्षो में ऐसा महज चार बार ही ऐसा हो पाया है। मौसम विभाग द्वारा कड़ाके की सर्दी को देखते हुए दिल्ली समेत 6 प्रदेशों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 1901 से 2018 तक सिर्फ 4 बार 1919, 1929, 1961 और 1997 में दिसंबर माह में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम ही रहा है। 26 दिसंबर, 2019 तक औसत अधिकतम तापमान (MMT) 19.85 डिग्री सेल्सियस रहा और अनुमानित अधिकतम तापमान दिसंबर के लिए 19.15 ही है। अगर ऐसा होता है तो यह दिसंबर 1977 के बाद 2019 सदी का दूसरे सबसे ठंडे दिसंबर के रूप में दर्ज होने वाला है। इस सत्र में दिल्ली में दिसंबर माह में सबसे कम अधिकतम तापमान 18 दिसंबर को 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।

सर्दी ने दिल्ली में राेजाना नया कीर्तिमान बना रही है। वर्ष 1997 के बाद यह पहला अवसर है जब दिल्ली में लगातार 11वां दिन बेहद सर्द रहा है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर दिसंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड बनी हुई है। भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए 6 प्रदेशों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं।

देश में जल्द दौड़ेगी दूसरी तेजस ट्रेन, इस तरह से कर पाएंगे बुकिंग

लालू के दरबार में पहुंचे प्रदीप यादव, कहा- हम पूरी मजबूती के साथ गठबंधन

नए साल में ग्राहकों को तोहफा देने जा रही RBI, KYC को लेकर किया बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -