Realme TV और Smart Watch की जानिये की है कीमत
Realme TV और Smart Watch की जानिये की है कीमत
Share:

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपनी एक महत्वपूर्ण जगह बना ली है और अब कंपनी केवल स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी और वियरेबल सेगमेंट में भी कदम रख चुकी है। कंपनी ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में Realme TV और watch को लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही डिवाइस फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हैं। यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय भी हो रहे हैं और लोकप्रियता का अंदाजा Realme TV की पहली सेल से लगाया जा सकता है। कंपनी ने घोषणा की भी कि पहली सेल में Realme TV के 15,000 यूनिट्स सोल्ड हुए थे। आज एक बार फिर से कंपनी Realme TV और Realme watch को सेल के लिए उपलब्ध करा है। 

Realme TV और Realme watch की कीमत और उपलब्धता
Realme TV और Realme watch को यूजर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। इनकी सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Realme TV भारत में 32 इंच और 43 इंच मॉडल में उपलब्ध है। 32 इंच मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और 43 इंच मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं Realme watch की कीमत 3,999 रुपये है।  

Realme TV के फीचर्स
Realme TV के 32 इंच मॉडल में एचडी रेडी डिस्प्ले और 43 इंच मॉडल में फुल एचडी पैनल दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स Chrome Boost Picture Engine को सपोर्ट करते हैं और इसे 64-bit quad-core MediaTek प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह टीवी एंड्राइड सर्टिफाइड हैं और इसमें Google Assistant के साथ ही इन—बिल्ट Chromecast दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। वहीं इसमें Dolby Audio के साथ 24W क्वाड स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलेगा। इसके अलावा टीवी में Netflix, YouTube और Amazon Prime Video के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं। 

Realme Watch के फीचर्स
Realme watch में यूजर्स को कई तरह के स्पोर्ट्स मोड्स और हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम की सुविधा उपलब्ध होगा। इसमें 320 x 320 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 1.4 इंच का कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस डिवाइस का वजन मात्र 31 ग्राम है और इसमें 12 अलग-अलग डायल फेस मौजूद हैं। इसमें 160mAh की बैटरी दी गई है जो कि 9 दिनों का बैकअप प्रदान कर सकती है। वहीं यह IP68 सर्टिफाइड है जो इसे वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाता है। 

Nokia 5310 नए अवतार के साथ आज होगा लांच

शाओमी के लेटेस्ट Redmi Note 9 Pro की जानिये कीमत

कर्मचारियों को ट्रैक करने के लिए पश्चिम बंगाल की सरकार ने बनाया खास सॉफ्टवेयर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -