आरसीपी सिंह आज थामेंगे भाजपा का दामन, नितीश कुमार से टकराव के बाद छोड़ी थी JDU
आरसीपी सिंह आज थामेंगे भाजपा का दामन, नितीश कुमार से टकराव के बाद छोड़ी थी JDU
Share:

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह आज गुरुवार (11 मई) को भाजपा में शामिल होने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।  बता दें कि, सीएम  नीतीश कुमार से लम्बे चले टकराव के बाद उन्होंने गत वर्ष जनता दल यूनाइटेड (JDU) से इस्तीफा दे दिया था। अब वह अपनी नई सियासी पारी का आगाज़ करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि, आरसीपी सिंह के भाजपा में जाने से महागठबंधन को बड़ा नुकसान हो सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरसीपी सिंह गुरुवार (11 मई) को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भाजपा प्रवक्ता राम सागर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। एक चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया है कि आरसीपी सिंह का भाजपा परिवार में स्वागत होगा। वो आरसीपी सिंह ही थे, जो नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से बचाए हुए थे। जब आरसीपी ने उन्हें छोड़ा, तब से नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों से घिर गए हैं। दरअसल, राम सागर सिंह का इशारा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ था। जिसके अध्यक्ष लालू प्रसाद चारा घोटाले में जेल काट चुके हैं, वहीं पूरे लालू परिवार पर अब भी रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों से जमीन लेने का गंभीर मुकदमा चल रहा है।  

बता दें कि, आरसीपी सिंह ने अगस्त 2022 में JDU छोड़ दी थी। उनकी मुख्यमंत्री नीतीश और JDU नेतृत्व से लंबे समय तक अदावत चली। भाजपा से  करीबी के चलते आरसीपी सिंह को JDU ने दोबारा राज्यसभा सांसद नहीं बनाया था। इस कारण उनका केंद्रीय मंत्री का पद भी चला गया था। धीरे-धीरे पार्टी में उन्हें दरकिनार किया जाने लगा। फिर आरसीपी को नोटिस भेजकर JDU ने उनपर भ्रष्टाचार के इल्जाम भी लगा दिए थे। जेडीयू छोड़ने के बाद से ही आरसीपी के भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

'कांग्रेस के शासन में राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है', CM गहलोत पर PM मोदी का हमला

'मेरी हत्या हो सकती है...', SC में इमरान खान की गुहार

थाने के अंदर सपा विधायक ने की BJP नेता की पिटाई, मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -