कौन होगा टाटा संस का उत्तराधिकारी ? रतन टाटा ने दिया दो टूक जवाब

नई दिल्ली: टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा अपनी ग्रुप कंपनियों के नेतृत्व को लेकर बहुत सक्रिय रहते हैं। अब उन्होंने टाटा संस के उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। रतन टाटा ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि टाटा संस का उत्तराधिकारी बोर्ड के साथ उचित विचार-विमर्श के बाद ही निर्धारित किया जाएगा। रतन टाटा ने अपने बयान में कहा है कि टाटा संस के प्रमुख एन चंद्रशेखरन को दूसरा टर्म देने के लिए किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है। 

रतन टाटा ने आगे कहा कि वे शेयरहोल्डर्स को यकीन दिलाते हैं कि उत्तराधिकारी के संबंध में कोई भी फैसला बहुत पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। टाटा संस के बोर्ड के साथ विचार-विमर्श के बगैर उत्तराधिकारी का निर्णय नहीं किया जाएगा। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चंद्रशेखरन को टाटा संस के चेयरमैन के रूप में दूसरा कार्यकाल दिया जाएगा। इस रिपोर्ट के जवाब के रूप में रतन टाटा ने यह बयान दिया है। यह रिपोर्ट टाटा समूह के कुछ अधिकारियों से वार्ता के आधार पर तैयार की गई थी। इसमें टाटा ग्रुप के अधिकारियों ने कहा था कि चंद्रशेखरन के प्रदर्शन की शेयरहोल्डर प्रशंसा कर रहे हैं।

वहीं, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि उत्तराधिकारी निर्धारित करने को लेकर टाटा संस और बोर्ड की एक कमेटी बनी हुई है। यह कमेटी उचित वक़्त पर उत्तराधिकारी को लेकर विचार-विमर्श करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराधिकारी को लेकर उनकी रतन टाटा या टाटा ट्रस्ट या टाटा संस के बोर्ड से कोई चर्चा नहीं हुई है। ऐसे मुद्दों पर सबसे पहले बोर्ड के समक्ष पेश किए जाते हैं। उसके बाद ही कोई फैसला होता है।

टाटा कम्युनिकेशंस ने IZOTM फाइनेंशियल क्लाउड प्लेटफॉर्म के लॉन्च करने का किया एलान

खुशखबरी: 8300 रुपए सस्ता बिक रहा सोना, जानिए कितने का बिक रहा 10 ग्राम

सरकार 27-28 जुलाई को 'ऑफर फॉर सेल' रूट के जरिए हुडको में 8 फीसदी बेचेगी हिस्सेदारी

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -