बिहार: विधानसभा में राजद ने किया हंगामा, कांग्रेस बोली- अच्छा नहीं सदन बाधित करना
बिहार: विधानसभा में राजद ने किया हंगामा, कांग्रेस बोली- अच्छा नहीं सदन बाधित करना
Share:

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) द्वारा बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल युनाइटेड (जदयू) तो नाराज चल ही रही थी, अब सहयोगी कांग्रेस ने भी नाराजगी जाता दी है। कांग्रेस विधायक अमित टुन्ना ने कहा है कि सदन में प्रश्नकाल सुचारु रूप से चलना चाहिए।

वहीं, विधायक राजेश राम ने कहा है कि राजद से सदन चलाने को सहमति बन चुकी है। इसके बाद भी सदन की कार्यवाही में बढ़ा उत्पन्न  करना सही नहीं हैं। इसके अलावा विधायक अजित शर्मा ने भी कहा है कि हम सदन की कार्यवाही चलाने के पक्ष में थे, इसलिए प्रदर्शन करने के लिए सदन से बाहर नहीं आए। वहीं जब राजद-कांग्रेस के बीच खीचतान जारी हो तो सत्ता पक्ष भला कहां चुप बैठता।

कांग्रेस और राजद के बीच मची खींचतान पर बिहार सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विजय सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस को अपनी वजूद बचानी है तो राजद से अलग होना होगा। वहीं बिहार की सियासत में एक और मसला काफी जोर शोर से उठ रहा है और वो है राजद नेता तेजस्वी यादव का, जो चुनाव परिणाम आने के बाद से ही गायब हो गए थे, अब जब वे पटना लौटे हैं तो विधानसभा की कार्यवाही में उपस्थित नहीं हुए।

तेजस्वी ने रखी तेजप्रताप को पार्टी से निकालने की शर्त, लालू परिवार में मचा हड़कंप !

सोनिया गाँधी ने लोकसभा में उठाया रायबरेली कोच फैक्ट्री का मुद्दा, मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप

आकाश विजयवर्गीय पर बेहद नाराज़ हुए पीएम मोदी, कहा - मनमानी करने की छूट किसी को नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -