सोनिया गाँधी ने लोकसभा में उठाया रायबरेली कोच फैक्ट्री का मुद्दा, मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप
सोनिया गाँधी ने लोकसभा में उठाया रायबरेली कोच फैक्ट्री का मुद्दा, मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप
Share:

नई दिल्ली: UPA चेयरपर्सन और रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में अपने क्षेत्र का मुद्दा उठाया। उन्होंने रायबरेली में रेलवे के कारखाने के निजीकरण पर सवाल खड़े किए हैं। सोनिया गांधी ने आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया। उन्होंने सरकार पर कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सदन में कहा है कि, 'सरकार रायबरेली की सार्वजनिक संपत्तियों की पूरी रक्षा करे। रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री देश की सर्वाधिक आधुनिक फैक्ट्रियों में से एक है और पूर्व की सरकारों ने इसे आगे ले जाने के लिए बहुत काम किया है। स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए भी यह रेल फैक्ट्री अहमियत रखती है। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सरकार इस फैक्ट्री के निजीकरण की कोशिश कर रही है। इसके लिए मजदूर यूनियनों तक को भरोसे में नहीं लिया गया। 2000 से ज्यादा मजदूरों और कर्मचारियों का भविष्य अब संकट में है।' 

रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधने ने के साथ ही देश के पहले पीएम नेहरू को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू सार्वजनिक उद्योंगो को देश के विकास की पूंजी मानते थे। सोनिया ने कहा कि, 'बेहद ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि यह सरकार मजदूर और गरीब लोगों को भूलकर केवल कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। मजदूरों का अधिकार छीनकर कैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, यह बात किसी से छुपी नहीं है।' 

आकाश विजयवर्गीय पर बेहद नाराज़ हुए पीएम मोदी, कहा - मनमानी करने की छूट किसी को नहीं

पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा संसदीय दल की बैठक, अडवाणी-जोशी शामिल नहीं

आज़म खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जया प्रदा पर की थी बेहद अभद्र टिप्पणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -