सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रश्मिका मंदाना का चौंकाने वाला वीडियो, अमिताभ बच्चन ने किया अलर्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रश्मिका मंदाना का चौंकाने वाला वीडियो, अमिताभ बच्चन ने किया अलर्ट
Share:

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन बहुत एक्टिव रहते हैं। अक्सर ही वो लोगों को जागरूक करने वाली चीजें भी पोस्ट करते हैं। इस बार अमिताभ ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें रश्मिका मंदाना दिखाई दे रही हैं। दरअसल, यह वीडियो फर्जी है। जो असल वीडियो है, उसमें जारा पटेल नाम की लड़की है। वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके रश्मिका का चेहरा इसमें लगा दिया गया है। 

वही वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की लिफ्ट में एंटर हो रही है। जारा नाम की ये लड़की, ब्रिटिश-इंडियन ओरिजन गर्ल है। इसके सोशल मीडिया पर 415 हजार फॉलोअर्स हैं। 9 अक्टूबर को इस लड़की ने अपनी टाइमलाइन पर यह वीडियो साझा किया था। डीपफेक की सहायता से लड़की के चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया। यदि असल वीडियो देखेंगे तब यह फर्क आप लोगों को समझ आएगा। अमिताभ ने लोगों को सतर्क करते हुए यह फर्जी वीडियो ट्विटर पर साझा किया। 

अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा- यह बहुत स्ट्रॉन्ग लीगल केस है। इसपर जांच होनी चाहिए। ऐसा करना गलत है। आपको बता दें आजकल अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। अक्सर ही निजी जिंदगी की चीजों को वो यहां शेयर करते नजर आते हैं। वही अब अमिताभ बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी-कियारा ने लूटी महफिल, लहंगे में छाईं सारा-जाह्नवी-सुहाना

शिल्पा शेट्टी ने दिया राज कुंद्रा की फिल्म UT 69 का रिव्यू, एक्टिंग को लेकर कही ये बात

'कॉफी विद करण' में एंट्री लेंगी बॉलीवुड की ये 2 मशहूर एक्ट्रेसेस, खोलेंगी एक दूसरे के राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -