रश्मिका मंदाना ने लुटाया विजय देवरकोंडा पर प्यार, बोली- 'मैं अपनी जिंदगी में जो भी करती हूं उसमें उनकी...'
रश्मिका मंदाना ने लुटाया विजय देवरकोंडा पर प्यार, बोली- 'मैं अपनी जिंदगी में जो भी करती हूं उसमें उनकी...'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में दिखाई दी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के रिश्ते के चर्चे बहुत समय से हो रहे हैं। कहा जाता है कि रश्मिका, साउथ के अर्जुन रेड्डी यानी अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ रिश्ते में हैं। अब रश्मिका मंदाना ने विजय के बारे में एक इंटरव्यू में बात की है। उनका कहना है कि विजय देवरकोंडा उनके सबसे बड़ा सपोर्टर हैं।

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से कई बार उनके एवं विजय देवरकोंडा के रिश्ते को लेकर सवाल किए जा चुके हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के चलते उनसे विजय संग बॉन्ड को लेकर पूछा गया। यहां विजय देवरकोंडा की प्रशंसा करने से रश्मिका खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने माना कि विजय देवरकोंडा उनकी जिंदगी के सबसे बड़े सपोर्टर हैं। रश्मिका मंदाना ने कहा, 'विजु और मैं, हम साथ में बड़े हुए हैं। तो मैं अपनी जिंदगी में अभी जो भी करती हूं उसमें उनकी हिस्सेदारी होती है। मैं उनसे हर चीज में सलाह लेती हूं। मुझे उनके ओपिनियन की आवश्यकता है। वो आसान से 'हां' करने वाले शख्स नहीं हैं। वो हमेशा पॉइंट पर बात करते हैं। ये सही है। ये सही नहीं हैं। मैं इसके बारे में ये सोचता हूं। मैं इस बारे में ये नहीं सोचता हूं। उन्होंने मुझे पर्सनली सपोर्ट किया है, मेरे पूरी जिंदगी में किसी भी और इंसान से ज्यादा। तो मुझे लगता है कि वो ऐसे शख्स हैं, जिनकी मैं सच में बहुत इज्जत करती हूं।'

रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को एक दूसरे से अपनी पहली फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के चलते प्यार हुआ था। 2018 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। दोनों स्टार्स को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते और समय गुजारते देखा जाता है। कहा जाता है कि बीते वर्ष रश्मिका और विजय मालदीव में छुट्टियां मनाने साथ गए थे। वहीं इस वर्ष उन्हें वियतनाम में साथ देखा गया था। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है।

इस साउथ सुपरस्टार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएँगे शाहरुख खान

100 करोड़ी फिल्म देने वाली हीरोइन बनी ये मशहूर बॉलीवुड अदाकारा, तोड़ा इस एक्ट्रेस का रिकॉर्ड

VIDEO! शाहरुख खान को देखते ही कांपने लगा फैन, फिर एक्टर ने जो किया वो जीत लेगा आपका दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -