फिल्म पुष्पा में नज़र आएगा रश्मिका का अलग अंदाज़, सामने आई तस्वीर
फिल्म पुष्पा में नज़र आएगा रश्मिका का अलग अंदाज़, सामने आई तस्वीर
Share:

साउथ की कई मूवीज हैं जिनकी लोग बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। साउथ के आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की  आने वाली फिल्म पुष्पा भी उन्हीं मूवीज की लिस्ट में शामिल है जिसे देखने के लिए लोग और इंतज़ार नहीं कर सकते। इस मूवी को दो भागों में रिलीज किया जा रहा,  जिसका पहला पार्ट इसी साल क्रिसमस के अवसर पर यानी कि दिसंबर में सिनेमाघरों में  देखने को मिलेगा। मूवी का अनाउंसमेंट वीडियो देख ही फैंस मूवी को देखने के लिए बेक़रार है। अब रिलीज डेट पास आने के साथ ही मेकर्स ने मूवी को लेकर फैंस का क्रेज और भी बढ़ा दिया है। 

इसी कड़ी में मेकर्स ने बुधवार को मूवी में मुख्य एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक  को जारी कर दिया है। मूवी में रश्मिका का नाम श्रीवाल्ली है। इस फर्स्ट लुक में रश्मिका एकदम अलग ही लुक में नज़र आ रहीं हैं। रश्मिका देसी गेटअप में दिखाई दे रहीं है और उनका किरदार मासूमियत से भरा नजर रहा है। इस लुक के आते ही सोशल मीडिया पर पुष्पा और रश्मिका मंदाना ट्रेंड होने लगा है।

इस लुक को खुद रश्मिका ने साझा किया है। बात अगर मूवी की कि जाए तो सुकुमार के निर्देशन में बनी इस मूवी में फहाद फासिल अल्लू अर्जुन से दो-दो हाथ करते  हुए दिखाई देने वाले है। ये कहानी लाल चंदन की तस्करी की कहानी पर आधारित है जिसका म्यूजिक साउथ के हिट संगीतकार देवी श्री प्रसाद यानी कि डीएसपी ने दिया। 

 

IPL 2021: विराट ब्रिगेड का RR से मुकाबला आज, राजस्थान के लिए 'करो या मरो' का मैच

85 साल बाद भोपाल पहुंची महिला हॉकी टीम की वीरांगनाएं, CM ने दिए लाखों रुपए

मोइन अली के संन्यास को लेकर बोले जो रुट- "टीम के लिए विभिन्न कारणों से बड़ी हानि है...."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -