रशीद और अनीस ने नाबालिग लड़की को बना रखा था बंधक, जब पुलिस पहुंची तो भागने लगे..
रशीद और अनीस ने नाबालिग लड़की को बना रखा था बंधक, जब पुलिस पहुंची तो भागने लगे..
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यूपी पुलिस ने बंधक बनाकर रखी गई एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया है। इस मामले में पुलिस ने रशीद और अनीस नाम के 2 आरोपितों को अरेस्ट भी किया है। दोनों आरोपित पीड़िता को आगरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से बहला-फुसला कर अपने साथ ले आए थे और बंधक बना लिया था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला आगरा के थाना क्षेत्र नाई की मंडी का है। इस मामले में खुद यूपी पुलिस वादी बनी है। शिकायत दर्ज कराने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर किरण रावत ने जानकारी दी है कि गुरुवार (27 जुलाई 2023) को अपने साथी सिपाहियों के साथ ड्यूटी कर रहीं थीं। इस दौरान एक मुखबिर ने उन्हें नाला चूनपचान इलाके में एक नाबालिग लड़की के बंधक होने के बारे में जानकारी दी। जिस घर में लड़की के बंधक होने का इनपुट मिला था, वह रशीद नामक शख्स का था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस जब रशीद के घर पहुँची, तो वहाँ गैलरी में 2 लोग बैठे उहे नज़र आए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़कर दोनों को दबोच लिया। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें एक आरोपित रशीद (57) है और दूसरा अनीस (35) है।

पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से भागने की वजह पूछी, तो उन्होंने नाबालिग लड़की को बंधक बनाने की बात स्वीकार कर ली। दोनों ने बताया कि वो पीड़िता को आगरा कैंट स्टेशन से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आए थे। पुलिस दोनों आरोपितों को लेकर उनके घर पहुँची, तो बाहर से कुण्डी लगी हुई मिली। दरवाजे को खोला, तो भीतर लगभग 17 वर्षीय एक लड़की थी। लड़की ने दोनों आरोपितों द्वारा खुद को आगरा कैंट जंक्शन से बहला-फुसला कर लाने के बारे में बताया।

पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़िता अपने नाम के अलावा और कुछ नहीं बता पा रही थी। लड़की को हिम्मत बंधाई गई और उसे मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया। गिरफ्तार किए जाने पर रशीद और अनीस माफ़ी माँगने लगे। दोनों पर IPC की धारा 342, 363 और 366 के तहत केस दर्ज किया गया है और जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बिहार के छपरा की निवासी एक महिला पीड़िता को स्टेशन पर छोड़ कर चली गई थी।

पुल के बीचोबीच कार रोककर समुंद्र में कूद गया शख्स, हेलिकॉप्टर से हो रही तलाश

सहेली ने ही 3 युवकों के हवाले की नाबालिग लड़की, 3 दिन तक दरिंदो ने नोचा और फिर...

'आरोपी अशफाक आलम को हमारे हवाले करो..', 5 वर्षीय मासूम के रेप-मर्डर पर फूटा लोगों का गुस्सा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -