सांसद ऋताब्रत बनर्जी पर रेप का आरोप
सांसद ऋताब्रत बनर्जी पर रेप का आरोप
Share:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के एक प्रमुख नेता और सांसद ऋताब्रत बनर्जी पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। इसके बाद उक्त नेता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब यह मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। महिला का कहना है कि, उक्त नेता ने उनसे शादी का वादा किया था मगर, अब वे मुकर गए। मामले को लेकर दक्षिण दिनाजपुर के बलूरघाट थाने में प्रकरण दर्ज कर सीआईडी विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि ऋताब्रत बनर्जी को माकपा से निकाला जा चुका है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप था। रेप के आरोप के बाद, बनर्जी को सीआईडी अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। महिला ने ट्वीट कर लिखा है कि, ऋताब्रत बनर्जी ने उनसे शादी का वादा किया था और फिर, शारीरिक संबंध बनाए थे। महिला का आरोप था कि, सांसद ने रेप दिल्ली स्थित उनकी कोठी में किया था।

बताया जा रहा है कि, उक्त महिला पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है। महिला ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मदद की गुहार लगाई है। उल्लेखनीय है कि, कई नेताओं पर बलात्कार के आरोप लगते रहे हैं। पश्चिम बंगाल में माकपा के पूर्व नेता पर इस तरह के आरोप लगने के बाद उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।

अब सांसद को पुलिस अधिकारी के सामने अपना जवाब देना होगा। दूसरी ओर बनर्जी ने मीडिया में जानकारी दी है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर करीब 50 लाख रूपए की मांग कर रही है। इस मामले में उन्होंने संबंधित पुलिस विभाग से शिकायत भी की है।

खून के प्यासे दरिंदो ने महिला को मारकर बुझाई प्यास

कैदियों की रिहाई ना होने पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल

सड़क का गड्ढा बना युवती की मौत का कारण

नाबालिग पत्नी के साथ सेक्स करने पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -