'सिम्बा 2' के लिए रणवीर को करना होगा और इंतजार
'सिम्बा 2' के लिए रणवीर को करना होगा और इंतजार
Share:

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड और बिजी अभिनेता में से एक हैं। इन दिनों एक्टर मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बन रही मूवी 'सर्कस' की शूटिंग में इस समय व्यस्त है। ये मूवी 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर बनाई गई है। मूवी में रणवीर सिंह का पहली बार ऑनस्क्रीन डबल रोल देखने के लिए मिलने वाला है। यही नहीं, अभिनेता पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देने वाले है। 'सर्कस' साइन करने से पहले रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी की मूवी 'सिम्बा' में काम किया था। मूवी की कामयाबी को देखने के बाद रोहित शेट्टी ने इसके सीक्वल को बनाने का वादा कर दिया था। हालांकि अब लग रहा है कि रणवीर सिंह की 'सिम्बा 2' के लिए फैंस को लम्बी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

रोहित शेट्टी ने हाल ही में कन्फर्म कर दिया है  कि वो जल्द ही 'सिंघम' फ्रैंचाइजी की तीसरी किश्त यानी 'सिंघम 3' पर काम शुरू करने वाले है। इस मूवी में अजय देवगन को एक बार ऑनस्क्रीन बाजीराव सिंघम के रोल में देखना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। इंडियन एक्सप्रेस के साथ हुई बातचीत में रोहित शेट्टी ने कहा कि टीम ने 'सिंघम 3' पर काम शुरू कर दिया है। मूवी अप्रैल 2023 में फ्लोर पर जाएगी। 

वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी अपकमिंग सीरीज 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' पर भी काम करना भी शुरू कर चुके है। कहा जा रहा है कि अजय देवगन की 'सिंघम 3' की वजह से रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह की 'सिम्बा 2' को होल्ड पर दाल चुके है। रणवीर सिंह को 'सिम्बा 2' के लिए अगले साल तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कई फैंस इस बात से काफी नाराज भी हैं।

ब्लैक ड्रेस में जान्हवी ने ढाया कहर, फोटोज हुई वायरल

करियर के पीक पर आकर इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी इंडस्ट्री, आज हैं करोड़ो की मालकिन

Mrs India World बनीं सरगम कौशल, ताज पहनते ही कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -