'मैंने और विक्की ने ऐसी लड़कियों से शादी की जो हमारी औकात से बाहर हैं', मशहूर एक्टर का वीडियो वायरल
'मैंने और विक्की ने ऐसी लड़कियों से शादी की जो हमारी औकात से बाहर हैं', मशहूर एक्टर का वीडियो वायरल
Share:

बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं और दोनों की जब से शादी हुई है तब से दोनों को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। ये कपल इंडस्ट्री के सबसे मशहूर पर लोकप्रिय कपल बन चुके हैं। हालाँकि अब एक बार फिर से अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी और विक्की कौशल की शादी पर ऐसी बात कह दी है कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल, रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में होस्टिंग का जिम्मा संभाला और इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि सभी हैरान रह गए। यहाँ के होस्टिंग करते हुए रणवीर सिंह के काफी सारे दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहे हैं।

जी दरअसल इस दौरान एक्टर ने सभी स्टार्स के साथ जमकर मस्ती की। वहीं रणवीर सिंह ने मजाक-मजाक में विक्की कौशल से शादी के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर किसी की भी हंसी थमने का नाम नहीं ले रही है। यह पहली बार था जब विक्की कौशल पत्नी कैटरीना के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। फिलहाल सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर ने पहले कहा विक्की और उनके लुक्स काफी मिलते हैं। दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि दोनों फेयरी टेल यानी कि सपनों की दुनिया में रह रहे हैं। रणवीर सिंह कहते हैं, "विक्की और मैं दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम दोनों करण जौहर की फिल्म तख्त में साथ में काम करने वाले थे क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं। हम दोनों टॉल, डार्क और हैंडसम हैं।"

वहीं रणवीर आगे कहते हैं, "मैंने और विक्की दोनों ने ही ऐसी लड़कियों से शादी की जो हमारी औकात से बाहर हैं। मैं समझ सकता हूं मुझे भी लोग रोज ऐसा ही बोलते हैं।" इस दौरान रणवीर सिंह के इस अंदाज पर सभी हंसने लगते हैं। जी हाँ और इस लिस्ट में विक्की और कैटरीना भी शामिल हैं। इस समय सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अपनी शादी से खुश नहीं थीं महिमा, रोते-रोते किया था कैंसर का खुलासा

एक्सीडेंट ने बदल दी थी महिमा चौधरी की जिंदगी, चेहरे में घुसे थे कांच के 67 टुकड़े

खालिस्तान से लिंक की खबरों पर छलके जुबिन के आंसू, कहा- 'डिप्रेशन में है मेरी मां'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -