इन दो मशहूर सितारों को मिला 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड
इन दो मशहूर सितारों को मिला 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड
Share:

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर है। इस बात में कोई शक नहीं है। जी हाँ और रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। आप सभी जानते ही होंगे आज के समय में उनकी एक्टिंग का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। जी हाँ और उन्होंने सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक फिल्में देकर खुद को एक मुकाम पर पहुंचाया है। अब इन सभी के बीच उन्हें एक और बड़ा खिताब मिला है। जी दरअसल रणवीर सिंह को ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड के सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इस फोटो में आप देख सकते हैं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) उन्हें अवॉर्ड देते हुए नजर आ रहे हैं। जी हाँ और इसी के साथ फोट में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) भी उन्हें सम्मानित करते हुए नजर रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फोटो को शेयर करते हुए सभी का धन्यवाद दिया। एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि, ''महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर।' महाराष्ट्र मेरा घर है, मेरा गौरव है। भारत के दिग्गज नेताओं, श्री एकनाथ शिंदे जी, श्री देवेंद्र फडणवीस जी और श्री प्रमोद सावंत जी से ये सम्मान पाकर बहुत ही खुश हूं। इस सम्मान के लिए धन्यवाद।''

केवल इतना ही नहीं कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को भी सीएम एकनाथ शिंदे ने सम्मानित किया जिसके लिए उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर धन्यवाद दिया और उन्हें भी फैंस सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब अगर हम रणवीर सिंह के काम के बारे में बात करें तो एक्टर जल्द ही ‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इसी के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की बात करें तो वो ‘सत्य प्रेम की कथा’ में दिखाई देंगी।

पत्नी से अलग होने के बाद इस पंजाबी कुड़ी को डेट कर रहे हैं बादशाह!

'किसी को मेरी चिंता नहीं है कोई मेरा सपोर्ट नहीं कर रहा है', ट्रोल होने पर रोते हुए बोलीं उर्वशी

'क्या आप हमारे जैसी महिलाओं के लिए भाईजान नहीं बन सकते', सलमान से इस मशहूर अभिनेत्री ने किया सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -