झारखंड : एक दिन में 1200 से अधिक संक्रमित मिले, जानें मौत का आंकड़ा
झारखंड : एक दिन में 1200 से अधिक संक्रमित मिले, जानें मौत का आंकड़ा
Share:

झारखंड में कोविड-19 संक्रमण के नए केस निरंतर सामने आ रहे हैं. मंगलवार को कोविड-19 ने राज्य अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. 18 अगस्‍त को प्रदेश में 1266 नए कोरोना पॉजीटिव रोगी मिले हैं. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 25 हजार के पार हो गई है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सबसे अधिक रांची और पूर्वी सिंहभूम शहर में कोरोना रोगी मिले हैं. पूर्वी सिंहभूम में 360 तो रांची शहरों में 426 पॉजिटिव मामले मिले हैं.

महाराष्ट्र : 20 साल की आयु के युवा बन रहे कोरोना संक्रमण के शिकार

बता दे कि 18 अगस्त को बोकारो में 62, चतरा में 5, देवघर में 32, धनबाद में 33, पूर्वी सिंहभूम में 360, गढ़वा में 09, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 10, गुमला में 40, हजरीबाग में 43, जामताड़ा में 2, खूंटी में 25, कोडरमा में 16, लातेहार में 27, लोहरदगा में 4, पाकुड़ में 15, रामगढ़ में 12, रांची में 426, साहेबगंज में 33, सरायकेला में 22, सिमडेगा में 14 और पश्चिमी सिंहभूम में 55 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, बढ़ा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

बीते एक दिन में प्रदेश में 340 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले की तादाद बढ़ कर 15709 हो गई है. बोकारो में 38, गिरिडीह में 28, गोड्डा में 08, हजरीबाग में 66, जामताड़ा में 5, खूंटी में 4, लातेहार में 5, लोहरदगा में 20, पलामू में 30, देवघर में 32, दुमका में 22, पूर्वी सिंहभूम में 10, गढ़वा में 25,  रांची में 11, सराईकेला में 08, सिमडेगा में 4 और पश्चिमी सिंहभूम में 23 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं. वही, पिछले 24 घंटे में इलाज के दौरान कुल 9 मौतें हुई हैं, जिसमें बोकारो में 1, देवघर में 2, पूर्वी सिंहभूम में 2, हजारी बाग में 1, रामगढ़ 1, रांची 1 और पश्चिमी सिंहभूम 1 मृत्यु हुई है. इस तरह से कोविड-19 से मरने वालों की तादाद प्रदेश में बढ़कर 265 हो गयी है.

धनतेरस : धनतेरस महापर्व से जुड़ीं 5 खास बातें

MP : दो राजधानियों के बीच ने इंडिगो शुरू की सीधी फ्लाइट

धनतेरस : धनतेरस पर इस समय करें खरीदारी, मिलेंगे शुभ समाचार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -