'राम' बनने के लिए रणबीर कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
'राम' बनने के लिए रणबीर कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म रामायण में राम का किरदार अदा करने वाले हैं। इसकी उन्होंने जोर शोर से तैयारी आरम्भ कर दी है। रणबीर कपूर के ट्रेनर नम ने उनके टफ वर्कआउट सेशन का वीडियो साझा किया है। जिसमें रणबीर की मेहनत देख आप उनके मुरीद हो जाएंगे। वायरल वीडियो में रणबीर कार्टव्हील, वेट लिफ्टिंग, जॉगिंग, स्विमिंग, हाइकिंग, साइकिलिंग करते दिखाई दिए। 

वही इस वीडियो को देख फैंस रणबीर के डेडिकेशन की प्रशंसा कर रहे हैं। उनकी ये ट्रेनिंग 1 सप्ताह लंबी चली थी। वीडियो देख ऐसा लगता है रणबीर ने भी इस सेशन को जमकर एंजॉय किया। प्रशंसकों का कहना है अभिनेता की ये मेहनत अवश्य रंग लाएगी। ट्रेनिंग सेशन के इस वीडियो को देखकर कई प्रशंसकों का दावा है उन्होंने लिटिल राहा को स्पॉट किया है।

वही एक सीन में रणबीर एक्सरसाइज कर रहे हैं, पीछे एक बच्ची गार्डन में खेल रही है। प्रशंसकों का कहना है ये राहा ही है। फिल्म रामायण का अभी तक रणबीर ने शूट शुरू नहीं किया है। फिल्म से अरुण गोविल एवं लारा दत्ता का लुक रिवील हो चुका है। खबरें हैं इससे नाराज होकर निर्देशक नितेश तिवारी ने सेट पर नो फोन पॉलिसी लागू की है। वो नहीं चाहते रणबीर का लुक रिवील हो।

बॉलीवुड के इस मशहूर स्टार कपल का हुआ ब्रेकअप, अदाकारा का पोस्ट देख चौंके फैंस!

क्या आप इन बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों के नाम जानते हैं?

इस किरदार ने बदला पंकज त्रिपाठी का जीवन, बोले- 'मैं बेहतर इंसान बन गया हूं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -