रणबीर कपूर का बड़ा बयान, कहा-
रणबीर कपूर का बड़ा बयान, कहा- "दादा साहब फाल्के पुरस्कार नहीं करता डिजर्व..."
Share:

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन में व्यस्त चल रहे है। यह मूवी 8 मार्च को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र में उनकी अदाकारी के लिए बेस्ट अभिनेता के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका था। इसी पर पहली बार रणबीर कपूर ने अपनी चुप्पी भी तोड़ दी है। दरअसल, रणबीर कपूर एक इवेंट में अपनी मूवी तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन करते हुए दिखाई दिए। इस बीच रणबीर कपूर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर कहा कि वो ये डिजर्व नहीं करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई और बातें भी कही हैं।

रणबीर कपूर ने की आलिया भट्ट की तारीफ: खबरों का कहना है कि रणबीर कपूर से उनके और आलिया भट्ट के बेस्ट अभिनेता और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीतने के बारे में सवाल किया गया। इसपर रणबीर ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा है कि इस सम्मान के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं 'ब्रह्मास्त्र' के लिए पूरी तरह से इसके लायक हूं। वो बहुत बड़ा कुछ भी परफॉरमेंस नहीं थी। 

 

वहीं रणबीर ने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बोला है कि, आलिया भट्ट मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए पूरी तरह से इस सम्मान की हकदार हैं। आलिया ने इस मूवी में शानदार अभिनय किया था।' रणबीर कपूर के इस क्लिप पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोग उनके इस अंदाज को देख बहुत प्रभावित हुए है।

श्रीदेवी ने बाँधी थी बोनी कपूर को राखी, चौंकाने वाली है वजह

अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी के मुंह में रखा गया था सोने का टुकड़ा, जानिए क्यों?

बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर, गायब दिखी जाह्नवी कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -